-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dawood Ibrahim Aide Salim Dola Property Investigation Mumbai Crime Branch
मुंबई क्राइम ब्रांच को गोल-गोल घुमा रहा है सलीम डोला, ड्रग्स की कमाई से विदेशों में 100 करोड़ की संपत्ति
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Crime Branch Salim Dola Drug Case: मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में ड्रग तस्कर सलीम डोला कर रहा गुमराह; दुबई और तुर्की में 100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा।

दाऊद का गुर्गा सलीम डोला (फोटो क्रेडिट-X)
Mumbai Crime Branch Salim Dola Case Update: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी और कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर सलीम डोला ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की नाक में दम कर रखा है। कुछ समय पहले तुर्की से गिरफ्तार कर भारत लाए गए डोला से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की लंबी पूछताछ के बाद अब मुंबई क्राइम ब्रांच की अलग-अलग यूनिट्स विभिन्न गंभीर मामलों में उसका रिमांड लेकर पूछताछ कर रही हैं।
हालांकि, क्राइम ब्रांच के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि शातिर अपराधी सलीम डोला बेहद चालाकी से जांच अधिकारियों को लगातार गोल-गोल घुमा रहा है और जांच को भटकाने के लिए गुमराह करने वाले बयान दे रहा है। क्राइम ब्रांच की कस्टडी के दौरान यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि सलीम डोला ने कोरोना काल (कोविड) के बाद मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में अपने नशीले पदार्थों के काले साम्राज्य का बड़े पैमाने पर विस्तार किया था।
विदेशों में पाई गई 100 करोड़ की संपत्ति
जांच एजेंसियों के अनुसार, सलीम डोला भारत से फरार होने के बाद तुर्की में अपनी पहचान छिपाकर “अयहान शेख” के फर्जी नाम से आलीशान जिंदगी जी रहा था और वहीं बैठकर अपना पूरा सिंडिकेट संचालित कर रहा था। वित्तीय जांच में यह चौंकाने वाला दावा सामने आया है कि ड्रग्स की तस्करी से कमाए गए काले धन के जरिए उसने दुबई और तुर्की जैसे देशों में 100 करोड़ रुपये से भी अधिक मूल्य की बेनामी संपत्तियां और रियल एस्टेट में निवेश खड़ा किया है। क्राइम ब्रांच की आर्थिक विंग अब डोला के इन विदेशी बैंक खातों, गुप्त निवेशों और संपत्तियों के मालिकाना हक से जुड़े डिजिटल दस्तावेज और पुख्ता ब्योरा जुटाने में लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
590 रुपए की थाली और 38 रुपए की चाय! संभाजीनगर मनपा में VIP नाश्ते के रेट पर हंगामा, बैकफुट पर आया प्रशासन
मुंबई: दिव्यांग सीटों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान, मध्य रेलवे ने वसूला ₹10.10 लाख जुर्माना
होटलों का लाइसेंस सीधे सस्पेंड क्यों? कड़क FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खुद बताया इसके पीछे का कानून और मंशा
संभाजीनगर को बड़ी सौगात! 400 बेड वाले महिला-शिशु अस्पताल के लिए ₹62.75 करोड़ की मंजूर; दिसंबर तक पूरा होगा काम
ये भी पढ़ें- ‘मराठों से दुश्मनी मोल न लें’, मनोज जरांगे की फडणवीस को चेतावनी और सरकार को अल्टीमेटम
दाऊद सिंडिकेट से जुड़े तार
कड़ाई से की गई पूछताछ में सलीम डोला ने महाराष्ट्र के सांगली में संचालित हो रही एक अवैध सिंथेटिक ड्रग्स फैक्ट्री के राज उगले हैं। उसने स्वीकार किया है कि इस सांगली यूनिट से म्याऊं-म्याऊं (MD) ड्रग्स की कम से कम 20 बड़ी खेप तैयार कर देश के अलग-अलग राज्यों और महानगरों में सप्लाई की गई थीं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीमों ने सातारा और कर्नाटक के मैसूर में मिलीं ड्रग फैक्ट्रियों के संबंध में भी उससे कड़े सवाल किए हैं। डोला ने दावा किया है कि इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क के तार सीधे तौर पर भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके डी-कंपनी सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं, जिसकी पुलिस अब स्वतंत्र रूप से पड़ताल कर रही है।
रंगदारी-अपहरण के मुकदमों में भी संलिप्तता
नशीले पदार्थों की तस्करी के अलावा सलीम डोला पर मुंबई में जबरन वसूली और किडनैपिंग के भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच अंधेरी के मशहूर उद्योगपति साजिद इलेक्ट्रिकवाला के सनसनीखेज अपहरण और करोड़ों रुपये की रंगदारी के मामले में भी डोला की मुख्य भूमिका की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। डोला ने पूछताछ में यह भी कहा है कि उसने हाल ही में दुबई की कुछ संपत्तियों को बेच दिया है, जिसके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। सलीम डोला की पुलिस हिरासत सोमवार को समाप्त हो रही है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच उसे और अधिक दिनों की रिमांड की मांग के साथ अदालत में पेश करेगी ताकि अंतरराष्ट्रीय अंडरवर्ल्ड नेक्सस का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।
Dawood ibrahim aide salim dola property investigation mumbai crime branch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? संसद में प्रदर्शन पर FIR से गरमाई सियासत, पप्पू यादव बोले- दिल्ली आ रहा हूं
Aug 02, 2026 | 07:35 PMएक झटके में इन सरकारी कर्मियों का वेतन हुआ डबल, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब मिलेगी इतनी सैलरी
Aug 02, 2026 | 07:30 PMUS नेताओं की जुबान पर लगा गालियों का तड़का, ट्रंप-बाइडन ने तोड़े मर्यादा के सारे रिकॉर्ड; स्टडी में खुलासा
Aug 02, 2026 | 07:29 PMJPSC-JSSC धांधली पर आर-पार की जंग! आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो, पंजाब से भी मिल रहा सपोर्ट
Aug 02, 2026 | 07:28 PM590 रुपए की थाली और 38 रुपए की चाय! संभाजीनगर मनपा में VIP नाश्ते के रेट पर हंगामा, बैकफुट पर आया प्रशासन
Aug 02, 2026 | 07:25 PMमदरसे में पैदा होते हैं जिहादी! बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर तसलीमा नसरीन ने जताई चिंता, जमात को लताड़ा
Aug 02, 2026 | 07:17 PM3 अगस्त से बदल जाएगी Share Market की टाइमिंग! F&O ट्रेडिंग और क्लोजिंग में बड़ा बदलाव, निवेशकों पर क्या असर?
Aug 02, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM













