- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Dharni Weekly Market Shift Demand Nehru Nagar Bike Theft Traffic Issue
धारणी: नेहरू नगर में साप्ताहिक बाजार बना सिरदर्द; सड़कों पर कब्जा, गंदगी और 12 बाइक चोरी से नागरिक परेशान
धारणी के नेहरू नगर में आवासी क्षेत्र की सड़कों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार से नागरिक त्रस्त हैं। अब तक 12 बाइक चोरी हो चुकी हैं। स्थानीय लोग बाजार को स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं।

Dharni Weekly Market News: नगर पंचायत के नेहरू नगर प्रभाग क्रमांक 9 में पिछले एक वर्ष से हर शुक्रवार लगने वाला साप्ताहिक बाजार अब स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। रिहायशी इलाके की सड़कों पर लग रहे इस बाजार से जहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो रही है, वहीं सुरक्षा को लेकर भी लोगों में भय का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार में बाहर गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। भीड़ का फायदा उठाकर अब तक करीब 12 मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी हैं, जिससे नागरिकों की चिंता बढ़ गई है। बाजार के दौरान सड़कें पूरी तरह घिर जाती हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
बाजार समाप्त होने के बाद विक्रेता सड़कों पर ही भाजीपाला और फलों का कचरा छोड़कर चले जाते हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी फैलती है और बदबू के साथ अस्वच्छता की समस्या पैदा होती है। इसके अलावा बाजार में कई बार झगड़े, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक फल विक्रेता द्वारा वाहन चालक की पिटाई का मामला धारणी थाने तक पहुंचा, जिसमें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
मां का साया नहीं, फिर भी मिली ममता: नागपुर में अनाथ बच्चों के लिए ‘मां’ बनकर जी रहे हैं ये पुरुष
IIM नागपुर में नितिन गुप्ता का संदेश: AI को बनाएं दोस्त, छात्रों को करिअर मंत्र; ‘लोग ही आपकी सबसे बड़ी ताकत’
दवा बाजार में बड़ी हलचल, 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद; ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बड़ा आंदोलन
नागपुर जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने रचा रिकॉर्ड; शिक्षा गुणवत्ता की बढ़ी साख
इसके बावजूद बाजार में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस साप्ताहिक बाजार को शहर के किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाए।
जल्द समाधान जरूरी, प्रशासन ध्यान दे
नगरसेवक सूरज मालवीय ने कहा कि आवासी क्षेत्र में लगने वाले इस बाजार से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार चोरी, गंदगी और विवाद की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने मुख्याधिकारी से मांग की है कि बाजार को जल्द ही अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो और लोगों को राहत मिल सके।
Dharni weekly market shift demand nehru nagar bike theft traffic issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंबरनाथ में 8 स्कूल अवैध घोषित, शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को किया सतर्क
May 10, 2026 | 11:34 AMएम्स दिल्ली छोड़कर क्यों जा रहे हैं डॉक्टर? भारत के सबसे बड़े अस्पताल में किस खेल का शिकार हो रहे मरीज
May 10, 2026 | 11:33 AMMP Politics Inside Story: अर्जुन सिंह भी थे ‘पर्ची CM’! जानें 1980 के उस पॉलिटिकल ड्रामे की पूरी इनसाइड स्टोरी
May 10, 2026 | 11:32 AMKriti Sanon ने नेपोटिज्म पर बयां किया दर्द, बोलीं- स्टारकिड्स की वजह से हाथ से निकल गईं कई फिल्में
May 10, 2026 | 11:29 AMकर्नाटक की राजनीति में शोक की लहर, लंबी बीमारी के बाद मंत्री डी. सुधाकर का 66 वर्ष की उम्र में निधन
May 10, 2026 | 11:28 AMशपथ लेते ही एक्शन मोड में आए थलापति विजय! DMK के खिलाफ खोला मोर्चा, श्वेत पत्र लाने का किया ऐलान
May 10, 2026 | 11:27 AMमां का साया नहीं, फिर भी मिली ममता: नागपुर में अनाथ बच्चों के लिए ‘मां’ बनकर जी रहे हैं ये पुरुष
May 10, 2026 | 11:23 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM













