-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Bhandara Dengue Malaria Action Plan Monsoon 2026 Health Department
भंडारा में डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण, 5 महीनों में 1.61 लाख जांच में मिले सिर्फ 2 मरीज
Dengue Control: भंडारा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय पर उठाए गए एहतियाती कदमों के चलते डेंगू और मलेरिया जैसी कीटजनित बीमारियां पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

Health Department (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Health Department: भंडारा जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय पर उठाए गए एहतियाती कदमों के कारण कीटकजनित मच्छरजनित बीमारियों की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आगामी मानसून के दौरान डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक व्यापक एक्शन प्लान लागू किया है। इस बीच जिले के लिए राहत की बात यह है कि मई 2026 के पूरे महीने में जिले में डेंगू या मलेरिया का एक भी मरीज सामने नहीं आया है।
जनवरी से मई 2026 तक के पांच महीनों में जिले में कुल 1,61,924 रक्त नमूनों की जांच की गई। इस व्यापक जांच अभियान में केवल 2 मरीज ही पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से लाखनी और साकोली तहसील में 11 मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां व निवारक उपायजिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मलेरियारोधी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और रैपिड डायग्नोस्टिक किट उपलब्ध करा दी गई हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है।
जलभराव की स्थिति
जहां भी जलभराव की स्थिति है, वहां मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए टेमीफॉस के घोल का छिड़काव किया जा रहा है और गंबूशिया मछलियां छोड़ी जा रही हैं। इसके अलावा, निजी अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूनों की जांच जिला अस्पताल की सेंटिनल लैब में मुफ्त की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री हुए फेल! सोशल मीडिया पर मार्कशीट वायरल, दादा भुसे को मिले 100 में से 0 नंमर
Gondia News: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें, अलग गौ मंत्रालय की मांग को लेकर गोंदिया में विशाल मोर्चा
Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग
तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा
नागरिकों के लिए 12 सूत्री सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को कीटकजनित बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए 12 सूत्री गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है। इसमें अपने आसपास गंदा पानी जमा न होने दें और नालियों को सुचारू रूप से बहता रखें। हर हफ्ते मंगलवार को पानी के बर्तनों, कूलरों और ड्रमों को खाली कर पूरी तरह सुखाएं। पीने के पानी की टंकियों को सप्ताह में कम से कम एक बार अच्छी तरह साफ करें। सोते समय हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करें और शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें।
मानसून से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
यदि बच्चों में तेज बुखार, दौरे आना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें, तो बिना देरी किए तुरंत सरकारी अस्पताल से संपर्क करें। घरेलू कचरा पानी और गंदा पानी निकासी के उचित प्रबंधन के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण करें। मानसून के लिए रणनीतिक कार्य योजनाआगामी बारिश के मौसम को देखते हुए जिले में जनजागरूकता के लिए विशेष कैलेंडर तैयार किया गया है। इसमें मलेरिया रोधी महीना 1 से 30 जून वर्तमान में यह मुहिम जारी है, जिसके तहत बैठकों, रैलियों और कंटेनर सर्वेक्षण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
भंडारा में कीटजनित बीमारियों रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार
डेंगू रोधी महीना 1 से 30 जुलाई इस अवधि में आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। स्कूली डेंगू मुहिम 15 जुलाई से 15 अगस्त इसके तहत माध्यमिक स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में छात्रों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य प्रणाली 24 घंटे अलर्ट परगोंदिया, गढ़चिरौली और चंद्रपुर जैसे सीमावर्ती जिलों से आने वाले तेंदूपत्ता और गन्ना कटाई मजदूरों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य प्रणाली 24 घंटे अलर्ट पर
जिला स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में राजस्व, वन, सिंचाई और स्थानीय निकायों के समन्वय से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिले की किसी भी बस्ती या गांव में बीमारी का संक्रमण न फैले, इसके लिए हमारी स्वास्थ्य प्रणाली 24 घंटे अलर्ट पर है।
Bhandara dengue malaria action plan monsoon 2026 health department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर नगर निगम घोटाले में ED का बड़ा एक्शन; 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
Jul 27, 2026 | 08:25 PMIBPS Clerk 2026 Short Notice जारी, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया
Jul 27, 2026 | 08:24 PMमहाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री हुए फेल! सोशल मीडिया पर मार्कशीट वायरल, दादा भुसे को मिले 100 में से 0 नंमर
Jul 27, 2026 | 08:16 PMExplainer: अमेरिका का गोला-बारूद खत्म! ट्रंप ने तैयार कर लिया नया प्लान, अब जंग से नहीं ऐसे जीतेंगे मिडिल ईस्ट
Jul 27, 2026 | 08:14 PM1000 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला; महेंद्र गोयनका की जमानत पर मंगलवार को कोलकाता में होगी सुनवाई
Jul 27, 2026 | 08:10 PMछात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
Jul 27, 2026 | 08:06 PMट्रेन में बहन की इज्जत बचाने गया भाई; आरोपियों ने फेंका ट्रेन से बाहर, आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात
Jul 27, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM













