Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग

Farmer Loan Waiver Scheme: भंडारा जिले में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के तहत 22,365 पात्र किसानों की सूची जारी कर दी गई है।
bhandara farmer loan waiver beneficiary list 2026 aadhaar authentication
भंडारा किसान कर्जमाफी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhandara Farmer Loan Waiver: महाराष्ट्र शासन के सहकार, विपणन एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा 2 जून 2026 को जारी शासन निर्णय के अनुसार राज्य में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना2026 लागू की गई है। इस योजना के तहत भंडारा जिले के पात्र किसानों की सूची जारी कर दी गई है। योजना के अंतर्गत जिले के 30,594 ऋण खातों की जानकारी महाआयटी द्वारा विकसित पोर्टल पर अपलोड की गई थी।

कंप्यूटर आधारित सत्यापन के बाद 22,365 पात्र किसान लाभार्थियों की सूची प्राप्त हुई है। पात्र किसानों को आधार प्रमाणीकरण के संबंध में मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधार प्रमाणीकरण से पहले किसानों को एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है।

DBT से खाते में आएगी कर्जमाफी राशि

आधार प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद पात्र किसानों के ऋण खाते में कर्जमाफी की राशि डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जमा की जाएगी। जिला उपनिबंधक, सहकारी संस्था, भंडारा विलास देशपांडे ने जिले के सभी पात्र किसान लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी आपले सरकार सेवा केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि आधार प्रमाणीकरण पूर्ण होने के बाद ही किसानों को कर्जमाफी योजना का लाभ मिल सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com