-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- 42 Schools With Less Than 10 Students Will Be Accommodated In Nearby Schools
Gondia News: 10 से भी कम छात्रों वाले 42 स्कूल, निकट की शालाओं में होगा समायोजन
- Written By: आंचल लोखंडे
Accommodated Of Schools: जिप सीईओ मुरुगानंथम ने 12 अप्रैल को एक पत्र जारी कर इन स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में समायोजित करने का निर्देश दिया है।

10 से भी कम छात्रों वाले 42 स्कूल, निकट की शालाओं में होगा समायोजन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia Distict: सरकार ने पांच साल पहले कम नामांकन वाले 185 स्कूलों को बंद करने का संकेत दिया था। यह जिला आदिवासी और नक्सल प्रभावित है और यहां कई स्कूल दूरदराज के इलाकों में स्थित हैं। इन दूरदराज के इलाकों के स्कूल नामांकन की कमी के कारण बंद होने के कगार पर थे। इन स्कूलों के बंद होने का डर छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों को भी सता रहा था।
हालांकि, अब ये स्कूल बंद नहीं होंगे। जिप सीईओ मुरुगानंथम ने 12 अप्रैल को एक पत्र जारी कर इन स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में समायोजित करने का निर्देश दिया है। जिले में 10 से भी कम छात्रों वाले 42 स्कूल हैं। हालांकि सरकार कम पटसंख्या वाले लगभग दो-तीन स्कूलों को मिलाकर एक समूह स्कूल चलाने की योजना बना रही है, लेकिन जिले में केवल एक समूह स्कूल का प्रस्ताव सरकार को सौंपा गया है।
180 स्नातक शिक्षक पद रिक्त
जिले में स्वीकृत स्नातक शिक्षकों के 943 पदों में से 773 पद भरे जा चुके हैं, जबकि 180 रिक्त हैं। इसके अलावा, 13 स्नातक शिक्षक अतिरक्त हैं। जिले के 210 स्कूलों में कोई भी महिला शिक्षक कार्यरत नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
जर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Gondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
गोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा
PM फसल बीमा योजना में गोंदिया के किसानों का बढ़ा भरोसा, 1.35 लाख रिकॉर्ड आवेदन, जांनें आवेदन की अंतिम तिथि
1 शिक्षक पर 4 कक्षाओं का भार
जिला परिषद के स्कूल निजी स्कूलों से पीछे न रहें, इसके लिए कई पहल की जा रही हैं। लेकिन पिछले तीन-चार सालों से जिला परिषद के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की उपेक्षा की जा रही है। जिले के 97 स्कूलों में से प्रत्येक में केवल एक शिक्षक कार्यरत है, और उन पर चार कक्षाओं का भार है।
ये भी पढ़े: ‘चंगाई सभा’ का पर्दाफाश, बीमारी ठीक करने के नाम पर दर्जनों हिंदुओं का ब्रेनवॉश; मास्टरमाइंड गिरफ्तार
शिक्षा दिलाने के लिए तत्पर
गोंदिया के प्राथमिक शिक्षाधिकारी सुधीर महामुनि ने कहा कि जिले के 42 स्कूलों में 10 से कम छात्र संख्या है, फिर भी जिले का कोई भी स्कूल बंद नहीं किया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। हम बच्चों को बुनियादी शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए तत्पर हैं। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के बच्चों को नजदीकी स्कूल में समायोजित किया जाएगा।
42 schools with less than 10 students will be accommodated in nearby schools
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डॉक्टरों की चेतावनी: मांगें नहीं मानीं तो इमरजेंसी सेवाएं भी होंगी बंद, संभाजीनगर में 90% निजी हॉस्पिटल बंद
Aug 06, 2026 | 07:10 AMनागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं! MARD की हड़ताल से मेडिकल-मेयो में मची अफरा-तफरी; OPD में लगी लंबी कतारें
Aug 06, 2026 | 07:01 AMSawan Kalashtami 2026: आज सावन कालाष्टमी पर करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व
Aug 06, 2026 | 06:58 AMLIVEआज की ताजा खबर 06 अगस्त LIVE: मोहन भागवत आज जेन जी और जेन अल्फा से करेंगे संवाद
Aug 06, 2026 | 06:51 AMबांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पेट्रोल-बम से हमला, पत्थरबाजी और आग लगाने की कोशिश से हड़कंप
Aug 06, 2026 | 06:43 AMHiroshima Day: हिरोशिमा दिवस का इतिहास और परमाणु हमले की दर्दनाक कहानी
Aug 06, 2026 | 06:39 AMस्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
Aug 06, 2026 | 06:30 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














