-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aditya Narayan Birthday 7 Years Old Paid Income Tax Career Success
स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
- Written By: सोनाली झा
Aditya Narayan Birthday: आदित्य नारायण ने बताया कि उन्हें महज 7 साल की उम्र में इनकम टैक्स भरना पड़ता था। बचपन में ही 100 से ज्यादा गाने गाकर और फिल्मों में काम करके वह बड़े चाइल्ड स्टार बन चुके थे।

आदित्य नारायण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Aditya Narayan Birthday Special Story: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, अभिनेता और टीवी होस्ट आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ। आदित्य नारायण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके पिता मशहूर पार्श्व गायक उदित नारायण और मां दीपा नारायण भी गायिका हैं। संगीत का माहौल उन्हें बचपन से ही मिला।
आदित्य नारायण ने साल 1992 में नेपाली फिल्म ‘मोहिनी’ के लिए पहला गीत गाया। इसके बाद 1995 में फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ में पहली बार अपने पिता उदित नारायण के साथ गाना गाया। निर्देशक सुभाष घई ने उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर फिल्म ‘परदेस’ में उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट का मौका दिया। इसके बाद वह ‘जब प्यार किसी से होता है’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए।
छोटा बच्चा जान के ने बना दिया स्टार
बतौर बाल गायक आदित्य नारायण ने 100 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी। फिल्म ‘मासूम’ का लोकप्रिय गीत ‘छोटा बच्चा जान के’ उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल गायक का पुरस्कार भी मिला। इसी दौर का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए आदित्य ने बताया कि बचपन में उनकी कमाई इतनी ज्यादा थी कि 7 साल की उम्र में उन्हें इनकम टैक्स भरना पड़ता था।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
शापित में बने लीड एक्टर
आदित्य नारायण ने कहा कि उस समय उन्हें पैसों या टैक्स की अहमियत समझ नहीं थी, लेकिन बड़े होने पर एहसास हुआ कि इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाना कितनी खास बात थी। बड़े होने के बाद आदित्य ने फिल्म ‘शापित’ से बतौर लीड एक्टर भी किस्मत आजमाई, लेकिन फिल्म सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान संगीत और टेलीविजन की दुनिया पर केंद्रित कर दिया।
टीवी होस्ट बनकर बनाई नई पहचान
आदित्य नारायण ने ‘सा रे गा मा पा’ और ‘इंडियन आइडल’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो होस्ट कर दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई। उनकी हाजिरजवाबी और एंकरिंग स्टाइल को खूब पसंद किया गया। निजी जीवन में उन्होंने साल 2020 में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल से शादी की और 2022 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। आज आदित्य नारायण एक सफल गायक, एंकर और पारिवारिक व्यक्ति के रूप में अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।
Aditya narayan birthday 7 years old paid income tax career success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
Aug 06, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














