Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनमाने दामों में खाद की बिक्री, धानोरा के कृषि केंद्र का मामला, विधायक ने दिए कड़े निर्देश

MLA Milind Narote: धानोरा तहसील के कृषि केंद्र में किसानों को आईएफएफसीओ यूरिया खाद सरकार द्वारा तय दर से अधिक दामों पर बेचकर अतिरिक्त वसूली की जा रही थी। इस कारण किसानों में तीव्र आक्रोश फैल गया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 01, 2025 | 05:07 PM

मनमाने दामों में खाद की बिक्री (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli district: धानोरा तहसील के कृषि केंद्र में किसानों को आईएफएफसीओ यूरिया खाद सरकार द्वारा तय दर से अधिक दामों पर बेचकर अतिरिक्त वसूली की जा रही थी। इस कारण किसानों में तीव्र आक्रोश फैल गया। इस संबंध में किसानों ने प्रशासन से शिकायत भी की थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही गड़चिरोली विस क्षेत्र के विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे ने स्वयं धानोरा के कृषि केंद्र पर पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कृषिकेंद्र चालकों को फटकार लगाई।

धानोरा के कृषि केंद्र पर मनमाने तरीके यूरिया खाद की बिक्री होने से किसानों की लूट होने की शिकायत किसानों ने की थी। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे ने भेंट देकर कृषिकेंद्र का निरीक्षण किया। इस समय संबंधित कृषि चालक को फटकार लगाई। इस दौरान धानोरा क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। किसानों ने विधायक डॉ. नरोटे द्वारा लिए गए तत्काल संज्ञान का स्वागत किया । इस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता साईनाथ सालवे, भाजपा तहसील अध्यक्ष साजन गुंडावार, तहसील महामंत्री सुभाष धाईत, सुभाष खोबरे, राकेश दास, संजय कुंडू, कृषि अधिकारी पवन मडावी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

किसानों की लूट नहीं होगी बर्दाश्त

इस निरीक्षण के दौरान विधायक डा। नरोटे ने कृषि केंद्र चालक को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों की वित्तीय लूट, शोषण या धोखाधड़ी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को खाद की बिक्री करते समय सरकार द्वारा घोषित दर से ही खाद की बिक्री होनी चाहिए। किसी भी स्थिति में खाद का जमाखोरी कर काला बाजारी या मनमानी बिक्री नहीं होनी चाहिए। खाद का वितरण हमेशा अधिकृत बिक्री खातों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से करना अनिवार्य है। किसानों को समय पर और उचित दर पर खाद उपलब्ध कराना कृषि केंद्र की जिम्मेदारी है। ऐसी बात भी उन्होने कहीं।

सम्बंधित ख़बरें

प्राकृतिक खेती से कम लागत में बढ़ेगा उत्पादन: कुलपति डॉ. इंद्रमणि; किसानों को मिलेगा लाभ

किसान संकट पर प्रशासन सक्रिय, बारिश से फसलें तबाह; नासिक में किसानों के लोन रीस्ट्रक्चर के निर्देश

नासिक–निफाड़ में कड़ाके की ठंड, फसलों पर संकट, 4.5 डिग्री पर पहुंचा निफाड़ का पारा, किसान चिंतित

किसानों पर खाद की महंगाई का नया बोझ, प्रति बैग 100 से 200 रुपये तक बढ़ी कीमतें

ये भी पढ़े: 8 हजार किसान हो जाएंगे भूमिहीन! गड़चिरोली के ग्रामीणों ने स्टील प्लांट को जमीन देने से किया इनकार

अधिकारियों को भी दिए निर्देश

विधायक डा। नरोटे ने कृषि केंद्र चालक को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में फिर किसानों के साथ धोखाधड़ी या लूट की गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटनाओं पर सख्ती से नजर रखी जाए और किसानों के हितों की रक्षा के लिए कडे कदम उठाए जाएं।

Sale of fertilizers at arbitrary prices mla gave strict instructions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 05:07 PM

Topics:  

  • agricultural crops
  • Chemical Fertilizers
  • Gadchiroli district

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.