गड़चिरोली में सर्पदंश से 5 साल की बच्ची की मौत, आमगांव महाल PHC पर इलाज में देरी का गंभीर आरोप
Gadchiroli Health News: गड़चिरोली के आमगांव महाल में सर्पदंश से 5 वर्षीय नायरा की मौत। परिजनों का आरोप- पीएचसी में समय पर उपचार मिलने के बजाय रेफर करने में देरी हुई। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: रूपम सिंह
गड़चिरोली: सर्पदंश से 5 साल की बच्ची की मौत तस्वीर ( सोर्स: नवभारत)
Gadchiroli Snake Bite News: गड़चिरोली में सर्पदंश होने से एक बच्ची की मृत्यु होने की घटना 13 फरवरी को चामोर्शी तहसील के आमगांव महाल में घटी। मृतक बालिका का नाम आमगांव (म.) निवासी नायरा तानाजी कुकडकर (5) है। इस दौरान आमगांव महाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही के चलते उपचार में देरी होने से उसकी मृत्यु होने का आरोप परिवार के सदस्यों ने लगाया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को घर समीप नायरा कुकडकार को सर्पदंश हुआ। जिससे उसे तत्काल स्थानीय आमगांव (म.) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया। इस दौरान बच्ची की मां ने उसे सर्पदंश होने की बात कही। वहीं तत्काल उपचार करने की विनती की। लेकिन वैद्यकीय अधिकारी ने आगे के उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर करने की पर्ची दी।
स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज में देरी का गंभीर आरोप
उपचार में हुए विलंब के चलते बच्ची की हालत अधिक गंभीर हुई। उसके बाद नायरा को तत्काल चामोर्शी के ग्रामीण अस्पताल में रेफर किया गया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद सर्पदंश की संभावना व्यक्त की। वहीं बच्ची को स्थानीय अस्पताल में आवश्यक प्रतिबंधात्मक इंजेक्शन व आवश्यक उपचार हुआ होता तो बच्ची की जान बच सकती थी। इस दौरान उपचार शुरू रहते ही नायरा की हालत और बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
दिनभर हुआ हनुमान चालिसा का पाठ, सेमाना देवस्थान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
गडचिरोली के किसानों के लिए ई-फसल पंजीयन बना सिरदर्द, खरीफ फसल पर असर संभव
यह भी पढ़ें:- अमरावती में ‘महारेशम अभियान 2026’ का आगाज़: 800 एकड़ में खेती का लक्ष्य, किसानों को मिलेगी 4.32 लाख की सहायता
कार्रवाई की मांग
- इस घटना के पश्चात परिसर के नागरिकों ने व्यापक रोष व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की ओर ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करें व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
- ग्रामीण अंचल में सर्पदंश की घटना निरंतर होती है। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण होती है।
- जिससे यह लापरवाही गंभीर मानी जा रही है। भविष्य में ऐसी घटना टालने ठोस उपाययोजना करने की मांग भी हो रही है।
