- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Rapli Villagers Protest Ration Irregularity Aheri Tehsildar Complaint
राशन वितरण में अनियमितता: रापेली के ग्रामीणों ने अहेरी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, दुकान बदलने की उठाई मांग
रापेली गांव के नागरिकों ने अनाज नहीं मिलने पर तहसीलदार से की शिकायत, कार्रवाई की मांग।

Gadchiroli Ration Card Issues News: अहेरी तहसील के रापेली गांव में सरकारी राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने युवा नेता हर्षवर्धन आत्राम के नेतृत्व में तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
ग्रामीणों ने बताया कि रापेली गांव को पल्ले गांव स्थित सरकारी राशन दुकान से जोड़ा गया है, लेकिन संबंधित दुकानदार द्वारा नियमित रूप से अनाज वितरण नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि राशन हर महीने देने के बजाय दो महीने में एक बार वितरित किया जाता है और वह भी केवल दो दिनों की सीमित अवधि में।
इस वजह से कई लाभार्थी अनाज से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्धारित समय में दुकान पर न पहुंचने पर उनका राशन वापस भेज दिया जाता है। साथ ही, दुकानदार से पूछताछ करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता।
सम्बंधित ख़बरें
देवरी: अरमान बीयर बार के खिलाफ आदिवासी संगठनों का हल्लाबोल, लाइसेंस रद्द करने हेतु SDO को सौंपा ज्ञापन
नोरा फतेही का ‘सरके चुनर’ गाना बैन: अश्विनी वैष्णव ने संसद में दी जानकारी, अभिनेत्री ने जताया विरोध
भंडारा: मधुमक्खियों के हमले में दिव्यांग की मौत, साकोली के एकोडी बस स्टैंड पर मचा हड़कंप, ग्रामीण भयभीत
वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महंगी कार से पशु चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 15.30 लाख का माल बरामद
ग्रामीणों को 7 किलोमीटर दूर पल्ले गांव तक जाने के बावजूद राशन नहीं मिल पाने से आक्रोश बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में संबंधित राशन दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने और रापेली गांव को करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित कुरूमपल्ली गांव की राशन दुकान से जोड़ने की मांग की है।
इस दौरान हर्षवर्धन आत्राम, बालाजी गावडे, सूरज जाधव, आकाश राऊत, गांव पाटिल रैनु आत्राम, मोहन तलांडी, मंगेश तलांडी, बोडहा तलांडी, पोट्टी टेकाम, चंदु बाडगेल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।
Rapli villagers protest ration irregularity aheri tehsildar complaint
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज है गुड़ी पड़वा, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार
Mar 19, 2026 | 04:14 PM‘धुरंधर 2’ को देख फिदा हुए सितारे, अल्लू अर्जुन से लेकर विजय देवरकोंडा तक ने की आदित्य धर की जमकर तारीफ
Mar 19, 2026 | 04:14 PMकौन बनेगा SUV का किंग? सस्ती Renault Duster की एंट्री से Creta को टक्कर, मिडिल क्लास के लिए फायदा
Mar 19, 2026 | 04:09 PMमहाराष्ट्र की एपस्टीन फाइल्स: अशोक खरात की काली करतूत और ट्रस्ट के बारे में पूरी जानकारी
Mar 19, 2026 | 04:09 PMअब AI करेगा आपका सारा काम, OpenClaw बना डिजिटल नौकर, लेकिन क्या यह है सुरक्षित?
Mar 19, 2026 | 04:08 PMगंगा में ‘बिरयानी पार्टी’ पर जमकर भड़के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव को भी नहीं छोड़ा, जानें क्या कहा
Mar 19, 2026 | 04:05 PMड्रैगन के घर में देश का नया ‘चाणक्य’! कौन हैं चीन में भारत के नए दूत विक्रम दुरईस्वामी, जानें पूरी कहानी
Mar 19, 2026 | 04:03 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM














