वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महंगी कार से पशु चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 15.30 लाख का माल बरामद

महंगी कार से पशुओं की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 15.30 लाख का माल जब्त किया।
wardha-3
Updated on

Wardha Crime News: स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महंगी कार का इस्तेमाल कर पशु चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 15.30 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवली निवासी आशीष मधुकर माहुरे ने देवली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके साथसाथ मारोतराव झाड़े, नरहरी कामडी, मंगल तलमले, शंकर कामडी और प्रज्वल पाचपोर के पशु चोरी कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने समानांतर जांच करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम नागपुर पहुंची, जहां यशोधरा नगर निवासी अब्दुल अलीम अब्दुल लतीफ के इस अपराध में शामिल होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब्दुल अलीम के साथ उसके दो साथी मोहम्मद अर्शद मोहम्मद अजगर शेख निवासी नागपुर और रोशन धर्मेंसिंग उइके निवासी कलमना, नागपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने देवली थाने में दर्ज पशु चोरी के अपराध को कबूल कर लिया।

बाक्स 15.30 लाख का माल बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार एमएच 47 एयू 5366 और 30 हजार रुपये नकद सहित कुल 15 लाख 30 हजार रुपये का माल बरामद किया है। कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक प्रकाश लसुंते, मनोज धात्रक, हमीद शेख, महादेव सानप, दिनेश बोथकर, अक्षय राऊत और विनोद कापसे ने अंजाम दिया़

18वर्धा चोर गिरफ्तार01 दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार शहर पुलिस की कार्रवाई वर्धा, ब्यूरो। शहर पुलिस के अपराध खोज दल ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनुराग प्रवीण धाबर्डे 20 निवासी तलोदी कुटकी, तहसील सेलू बताया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र रामचंद्र महाकालकर, निवासी गोपुरी चौक, नागपुर रोड,

Navbharat Live
navbharatlive.com