-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Pushkar Mahakumbh Will End Today Lakhs Of Devotees Immersed Their Faith In 11 Days
आज होगी पुष्कर महाकुंभ की समाप्ती, 11 दिनों में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी
- Written By: नवभारत डेस्क

- विभिन्न राजनेताओं ने भी की शिरकत
गडचिरोली. जिले के सिरोंचा में प्राणहिता नदीतट पर 12 वर्षो में आयोजित होनेवाला पुष्कर महाकुंभ मेला शुरू है. बिते 11 दिनों से चल रहे इस पुष्कर मेले में महाराष्ट्र के साथ ही समिपी तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक आदि राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचकर पवित्र प्राणहिता नदी में आस्था की डूबकी लगाई. 12 दिनों तक चलनेवाले पुष्कर मेले 13 अप्रैल को प्रारंभ हुआ था. रविवार 24 अप्रैल को इस भव्यदिव्य मेले का समापन होनेवाला है.
जिसके चलते अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं भारी भीड रहने का अनुमान जताया जा रहा है. मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पुरी व्यवस्था की गई है. बतां दे कि, पुष्कर मेले में अनेक राजनेताओं भी शिरकत कर पुजाअर्चना की है. प्राणहिता के तट पर 12 वर्षो में एक बार लगनेवाले पुष्कर मेले के आखरी दिन काफी अहम रहनेवाला है. जिस कारण श्रद्धालुओं के जत्थे अंतिम दिन पवित्र स्नान हेतु पहुचने की बात कहीं जा रही है.
दिन ब दिन बढ़ती रही भीड
सिरोंचा में शुरू पुष्कर मेले में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं ने उपस्थिती दर्शायी है. कुंभमेले के चलते विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई है. मेले के शुरू से लेकर अबतक दिन ब दिन श्रद्धालुओं की भीड बढ़ती दिखाई दे रही है. मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन द्वारा विभिन्न सुविधाएं सिरोंचा के दोनों घाटों पर निर्माण की गई. पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रयासों से घाटों का विकास किया गया. श्रद्धालुओं को कडी धूप के बचाने हेतु छांव निर्माण की गई. आवागमन हेतु सड़क, शौचालय की व्यवस्था की गई.
अनेक राजनेताओं ने दी भेट
सिरोंचा में आयोजित पुष्कर मेले में अनेक राजनेताओं ने हाजिरी लगाकर पुजाअर्चना की. पुष्कर के प्रथम दिन पालकमंत्री एकनाथ शिंदे पुजाअर्चना कर मेले का शुभारंभ किया. इसके पश्चात स्थानीय राजनेताओं ने भी भेट दी. वहीं 23 अप्रैल को मेले के 11 वें दिन राज्य के विरोधी पक्षनेता देवेंद्र फडणवीस, सांसद अशोक नेते, विधायक रामदास आंबटकर, पूर्व जिप अध्यक्ष अजय कंकडालवार, पूर्व विधायक दीपक आत्राम इनके साथ जिले के महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे.
विरोधी दल नेता फडणवीस ने की पुजा
इस दौरान इस पुष्कर मेले में आज 11 वें दिन राज्य के विरोधी दल के नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्कर मेले में उपस्थित रहकर विधिवत पुजा की. इस समय सिरोंचा के पुरोहित व्यंकटरमण कोमेरा ने पौराहित्य किया. इसके पश्चात उनके हाथों पुष्कर मेले में आयोजित स्वास्थ्य महाशिविर का उद्घाटन किया गया. इस समय सांसद अशोक नेते, विप सदस्य रामदास आंबटकर, जिला महामंत्री रविंद्र ओल्लालवार, भाजपा जिला सचिव संदीप राचर्लावार, संदीप कोरेत उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
भारी पड़ा इंस्टाग्राम का प्यार, गढ़चिरोली में समलैंगिक साथी ने चाकू से गला रेतकर की दोस्त की खौफनाक हत्या
गढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला
बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
जंगल में जुआ का बड़ा अड्डा ध्वस्त,गड़चिरोली में 22 जुआरी गिरफ्तार; 71 लाख से ज्यादा का माल जब्त
मेरा जनम हुआ सार्थक : फडणवीस
विरोधी दल नेता देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण के काशी के रूप में परिचित कालेश्वर-मुक्तेश्वर देवस्थान को भेट देकर विधिवत पुजाअर्चना की. इस दौरान देवस्थान ट्रस्ट कमेटी की ओर से उनका शाला व श्रीफल देकर सत्कार किया गया. इस दौरान संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहां कि, राज्य की सरकार अहंकारी सरकार है. इस अहंकाररूपी राक्षक का हम जल्द वध कर रामराज्य स्थापित करेंगे. ऐसे अहंकारी तथा भ्रष्टाचारी सरकार को जनता सबक सिखाऐगी. उन्हे सद्बुद्धी दे, ऐसा मै महादेव से प्रार्थना करता हु. दक्षिण की काशी समझे जानेवाले कालेश्वर में आकर मेरा जनम सार्थक हुआ है, ऐसी बात भी इस समय फडणवीस ने कहीं. इस दौरान पुलिस का कडा बंदोबस्त रखा गया था.
Pushkar mahakumbh will end today lakhs of devotees immersed their faith in 11 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हमें न्याय की अपेक्षा है…’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद बोले आदित्य ठाकरे, ऑपरेशन टायगर से मची खलबली
Jun 24, 2026 | 06:46 PMभारत से संबंध सुधारने को चीन तैयार, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, इन मुद्दों पर बनीं सहमति!
Jun 24, 2026 | 06:29 PMNashik: ओलावृष्टि और लू से घटा प्याज उत्पादन, लासलगांव मंडी में भाव बढ़े; निर्यात प्रतिबंध न लगाने की मांग
Jun 24, 2026 | 06:28 PMRamayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील
Jun 24, 2026 | 06:28 PMराम मंदिर चंदा विवाद पर हिंदूवादियों का पलटवार, बोले- आस्था पर राजनीति बंद करे विपक्ष
Jun 24, 2026 | 06:27 PM5 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे! ‘RTI नियमों में बदलाव पर आर-पार’; CIC के साथ बैठक नाकाम
Jun 24, 2026 | 06:25 PMAlliance Reality Show: 8 कपल्स, कई राज और भरोसे की परीक्षा, OTT पर आ रहा है धमाकेदार रियलिटी शो
Jun 24, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














