

Kunal Kemmu Alliance Reality Show: ओटीटी की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन इस बार मनोरंजन का एक ऐसा तूफान आने वाला है जो दर्शकों को स्क्रीन से बांध देगा। फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के शुरू होने से पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक बहुत बड़ा धमाका होने जा रहा है। आने वाले 26 जून से मनोरंजन की दुनिया में एक नया प्रयोग होने जा रहा है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच अभी से क्रेज बना हुआ है। यह शो न सिर्फ एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाएगा, बल्कि इंसानी रिश्तों की परतें भी खोलेगा।
इस नए अनस्क्रिप्टेड शो का नाम 'एलायंस' रखा गया है और इसे लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। यह एलायंस' शो अगले 6 हफ्तों तक लगातार लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने इस खेल को इस तरह से डिजाइन किया है कि हर रोज दोपहर 12 बजे इसका एक नया एपिसोड दर्शकों के सामने आएगा। पूरे सीजन के दौरान कुल 42 एपिसोड टेलीकास्ट किए जाने की योजना है। इस वजह से दर्शकों को हर दिन एक नया रोमांच और नया मोड़ देखने को मिलेगा, जो उन्हें अगले दिन का इंतजार करने पर मजबूर कर देगा।
इस पूरे खेल की सबसे दिलचस्प बात इसका अनोखा इस शो एलायंस' का फॉर्मेट और इसकी बनावट है। शो के लिए एक बहुत ही शानदार और अत्याधुनिक तकनीकों से लैस अंडरग्राउंड सीक्रेट फैसिलिटी तैयार की गई है।
इस रहस्यमयी जगह पर सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन इसके साथ ही यहां का मुकाबला भी बेहद कड़ा होने वाला है। इस शो को बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू होस्ट करने जा रहे हैं, जो बतौर होस्ट अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं।
एलायंस' शो में 16 जानी-मानी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। इन सभी प्लेयर्स को 8 जोड़ियों के रूप में एंट्री दी जाएगी। सबसे मजेदार बात यह है कि इस शो में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ कदम रख रहे हैं।
इसके अलावा कुशल टंडन, अर्सलान गोनी, मिनी माथुर, निखिल चिनापा, डेजी शाह और जैद दरबार जैसे बड़े नाम भी इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। डिजिटल दुनिया के फेमस स्टार जैसे रूही दोसानी, नीति टेलर, डॉली जावेद और पायल गेमिंग भी अपनी रणनीतियों से इस खेल को और दिलचस्प बनाएंगी।