Ramayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम श्रद्धा और समर्पण के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
Ranbir Kapoor Ravi Dubey Film Ramayana Update Release Date
रवि दुबे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Ravi Dubey Film Ramayana Update: निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। फिल्म से जुड़े हर अपडेट पर फैंस की नजर बनी हुई है।

फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे अभिनेता रवि दुबे ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और दर्शकों से खास अपील भी की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रवि दुबे ने ‘रामायण’ को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने कहा कि भारत और रामायण को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता, क्योंकि यह हमारी संस्कृति, इतिहास और आस्था का अभिन्न हिस्सा है।

दर्शकों से की खास अपील

रवि ने कहा कि रामायण हमारी धरोहर है। हम सभी कलाकार और पूरी टीम अपनी क्षमता के अनुसार इस कहानी के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। फिल्म को लेकर बढ़ती उम्मीदों के बीच रवि दुबे ने दर्शकों को धैर्य रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हम यह फिल्म पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ बना रहे हैं। मैं दर्शकों से भी यही कहना चाहूंगा कि वे श्रद्धा के साथ इसका इंतजार करें।

रणबीर कपूर का लुक पहले ही बटोर चुका है सुर्खियां

इस साल की शुरुआत में फिल्म का पहला लुक और टीजर जारी किया गया था। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। टीजर में युद्ध के सीन, रावण की झलक और भव्य विजुअल्स भी देखने को मिले थे। हालांकि, जहां कई दर्शकों ने रणबीर के लुक और फिल्म के स्केल की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने वीएफएक्स को लेकर सवाल भी उठाए थे। इसके बाद मेकर्स ने आश्वासन दिया था कि विजुअल इफेक्ट्स को और बेहतर बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज करने की योजना है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com