- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Semana Devsthan Van Udyan Neglect Forest Department Issues
गड़चिरोली में सेमाना देवस्थान के पास वनोद्यान बदहाल, टूटी सुविधाओं से पर्यटकों ने मोड़ा मुंह
गड़चिरोली के सेमाना देवस्थान स्थित वनोद्यान सुविधाओं के अभाव में जर्जर हो गया है। लकड़ी की पुलिया और झूले टूटने से पर्यटकों की संख्या घटी, वन विभाग से मरम्मत की मांग।

Gadchiroli Forest Park News: गड़चिरोली शहर के चामोर्शी मार्ग पर स्थित सेमाना देवस्थान समीपस्थ वन विभाग द्वारा शहर के पर्यटकों के लिए कुछ वर्ष पहले वनोद्यान निर्माण किया गया था। जिसके कारण शहर समेत परिसर के गांवों के नागरिकों को निसर्गमय वातावरण में वक्त बिताने का मौका मिल रहा था।
विशेषत यहां पर अनेक आकर्षक वस्तुएं रखी गई, जो पर्यटकों के लिये लुभा रही है। लेकिन कुछ ही वर्षों की अवधि में संबंधित विभाग द्वारा इस वनोद्यान की ओर अनदेखी किए जाने से वर्तमान स्थिति में यह वनोद्यान उपेक्षा का शिकार बन गया है। जिसके कारण शहर समेत क्षेत्र के गांवों के पर्यटकों ने इस वनोद्यान की ओर मुंह मोड लिया है।
वन विभाग द्वारा शहर के चामोर्शी मार्ग पर सेमाना देवस्थान समीपस्थ निर्मित वन उद्यान शहरवासियों के लिए मनोरंजन का माध्यम बन गया था। इस वन उद्यान में प्रतिदिन अनेक पर्यटक भेंट देते है। शनिवार व रविवार तथा अन्य अवकाश के दिन यहां पर्यटकों की भीड़ रहती थी। लेकिन कुछ वर्षों में ही यह उद्यान जर्जर अवस्था में पहुंचा गया।यहां पर सुविधाओं का अभाव होने के कारण पर्यटकों की संख्या काफी हद तक कम हो गई है। जिससे संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर वनोद्यान में सेवासुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग गड़चिरोली के पर्यटकों द्वारा की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
SSC Result: गड़चिरोली की छात्राओं ने दिखाई शानदार सफलता, 42 स्कूलों का 100% रिजल्ट
Bhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
Medicines Buffer Stock: मानसून से पहले स्वास्थ्य अलर्ट; दुर्गम गांवों के लिए दवाओं का बफर स्टॉक अनिवार्य
Gadchiroli Police Recruitment: नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भर्ती में कॉमन मेरिट नहीं; आरक्षण नियम बरकरार
मनोरंज की सामग्री की दुरावस्थाशहर समेत परिसर के नागरिकों को निसर्गमय वातावरण में समय बीताने का मौका मिले और बच्चे पार्टी के लिए खेलकूद की सुविधा हो, इसलिए वनोद्यान में विभिन्न सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। विशेषत इस उद्यान में वन विभाग द्वारा छोटे तालाब पर लकड़ा पुलिया तैयार किया गया था। जहां पर पर्यटक फोटो खिंचवाने के लिए जाते थे।
वहीं यह लकड़ा पुलिया पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र बिंदू बना हुआ था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उक्त लकड़ा पुलिया पूरी तरह टूट गया है। इसके अलावा यहां पर झूले समेत अन्य मनोरंजन की सामग्री की उपेक्षा का शिकार बन गई है। जिसके कारण वनोद्यान केवल दिखावा बनकर रह गया है।
पर्यटकों को हो रही भारी परेशानीएक तरफ वन विभाग ने शहर कॉम्प्लैक्स परिसर में स्मृति उद्यान तैयार कर सभी तरह की सेवासुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जिसके कारण उद्यान की ओर पर्यटकों का रुख बढ़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर सेमाना देवस्थान समीपस्थ वनोद्यान में की ओर विभाग की अनदेखी होकर सेवासुविधाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने से इस वनोद्यान को भेंट देने वाले पर्यटकों की संख्या कम हो गई है। विशेषत सेमाना देवस्थान में जाने वाले श्रध्दालु इस वनोद्यान को भेंट देते है। जिससे यहां पर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।
Gadchiroli semana devsthan van udyan neglect forest department issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PMतमिलनाडु में ‘विजय राज’ की शुरुआत! कल CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य शपथ समारोह
May 09, 2026 | 07:50 PMपश्चिम रेलवे का 71 वां रेल सप्ताह, जीएम ने बांटा 28 दक्षता शील्ड
May 09, 2026 | 07:47 PMGT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
May 09, 2026 | 07:44 PMECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














