गड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना शुरू, 2270 आदिवासी किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
Tasar Silk Development: गड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना के तहत 2270 से अधिक आदिवासी किसान परिवारों को रोजगार, प्रशिक्षण और आय बढ़ाने का लाभ मिलेगा।
- Written By: आंचल लोखंडे
टसर रेशम विकास- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Tasar Silk Project: गड़चिरोली जिले के आदिवासी किसान परिवार को शाश्वत रोजगार तथा उत्पन्नवृद्धि के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रेशिम तथा संचालनालय बाएफ (बीएआयएफ) के संयुक्त तत्वावधान में टसर विशेष विकास प्रकल्प चलाया जाने वाला है। मंत्रालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे के उपस्थिति में इस प्रकल्प का सामंजस्य करार पर आज हस्ताक्षर किए गए।
इस समय वस्त्रोद्योग विभाग के प्रधान सचिव अन्शु सिन्हा, रेशिम संचालक विनय मून, उपसचिव डॉ. तुषार पवार, सहायक संचालक हेमंत लाडगावकर, बाएफ के अध्यक्ष डॉ. भारत काकडे, प्रादेशिक संचालक डॉ. रविराज जाधव, सुधीर वागले, मुख्य कार्यक्रम अधिकारी शैलेश भगत तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। महाराष्ट्र में तुती तथा टसर इन 2 तरह के रेशम का उत्पादन लिया जाता है। पूर्व विदर्भ के गड़चिरोली, चंद्रपुर, भंडारा तथा गोंदिया इन जिलों में करीब 44 हजार 500 एकड क्षेत्र पर टसर मातृवृक्ष है, करीब 3 हजार आदिवासी परिवार परंपरागत टसर रेशीम व्यवसाय से शाश्वत आजिविका कर रहे है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिलेगा नया आधार
शाश्वत रोजगार निर्मिति की क्षमता गड़चिरोली जिले का विस्तीर्ण जंगल, समृद्ध जैवविविधता तथा टसर कीटकों के खाद्यवृक्ष को उपलब्धता ध्यान में लेते हुए इस परिसर में टसर रेशीम उद्योग के माध्यम से बडे पैमाने पर शाश्वत रोजगार निर्मिति की क्षमता है। अनुसूचित जनजाति, महिला बचत गुट तथा स्थानीय किसानों के कौशल्यवर्धन कर टसर रेशिम विकास में बाएफ संस्था ने इससे पूर्व भी उल्लेखनीय कार्य किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में CPI ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
मुंबई के जलाशयों में आई पानी की सुनामी, 7 में से 3 झीलें फुल! तानसा झील ओवरफ्लो के बाद BMC का बड़ा अपडेट
केतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
Bhandara News: NEET पेपर लीक विरोध, ‘चलो संसद’ मार्च पर लाठीचार्ज के बाद भंडारा में तीखी प्रतिक्रिया
जिले के 2270 किसानों को मिलेगा लाभ
इस प्रकल्प के माध्यम से गड़चिरोली जिले के 2 हजार 270 से अधिक टसर किसान परिवारों को शाश्वत उत्पन्न के अवसर उपलब्ध कराएं जानेवाले है। वहीं अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं का वित्तीय व सामाजिक सक्षमीकरण करने पर विशेष जोर दिया जानेवाला है।
ये भी पढ़े: पेपर लीक के खिलाफ गडचिरोली में जनसैलाब: जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
इसके तहत निजि टसर अंडीपुंज निर्मिती केंद्रे निर्माण करना, बीजकोष उत्पादन, व्यावसायिक कोष उत्पादन, कोषोत्तर मूल्यवर्धन श्रृंखला विकसित करना, प्रशिक्षण, तकनिकी मार्गदर्शन तथा क्षमता विकास कार्यक्रम प्रभावी रूप से चलाया जानेवाला है। ऐसी जानकारी इस समय दी गई।
वित्तीय व्यवस्था होगी मजबूत
इस टसर रेशिम विकास प्रकल्प के चलते गड़चिरोली जिले के ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्र में रोजगार निर्मिति को गति मिलेगी, वहीं स्थानीय वित्तीय व्यवस्था अधिक मजबूत होने में मदद मिलने वाली है। वहीं ‘आत्मनिर्भर आदिवासी विकास’ इस संकल्पना को गति मिलने वाली है। ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया।
