Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के जलाशयों में आई पानी की सुनामी, 7 में से 3 झीलें फुल! तानसा झील ओवरफ्लो के बाद BMC का बड़ा अपडेट

Mumbai Lakes Water Level: मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली तानसा झील लबालब होकर बहने लगी है। शहर का कुल वाटर स्टॉक 62% पहुंचा, फिर भी बीएमसी अभी 10% पानी की कटौती वापस नहीं लेगी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 22, 2026 | 02:04 PM

तानसा झील ओवरफ्लो होने के बाद बांध के गेट खोले गए (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tansa Lake Overflow: मुंबईकरों के लिए मानसून के इस सीजन से बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। शहर को पीने का पानी सप्लाई करने वाले सात प्रमुख जलाशयों में से एक तानसा झील बुधवार सुबह 8:51 बजे पूरी तरह भर गई और ओवरफ्लो होने लगी। इसके साथ ही, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सभी सात झीलों में कुल जल भंडार बढ़कर 8.95 लाख मिलियन लीटर (ML) हो गया है, जो शहर की कुल जल भंडारण क्षमता का लगभग 62% है।

24 घंटों में 4% से ज्यादा बढ़ा जलस्तर

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, मंगलवार, 21 जुलाई 2026 सुबह 6:00 बजे से बुधवार, 22 जुलाई 2026 सुबह 6:00 बजे के बीच कैचमेंट एरिया में हुई झमाझम बारिश के कारण जलाशयों के जलस्तर में जबरदस्त उछाल देखा गया। पिछले 24 घंटों में ही मुंबई के कुल वाटर स्टॉक में 4.15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे कुल जल भंडारण 61.90% के पार पहुंच गया।

तानसा बांध के गेट खोले गए

बीएमसी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र को पानी की सप्लाई करने वाली तानसा झील बुधवार सुबह करीब 8:51 बजे ओवरफ्लो होने लगी। इसे देखते हुए तानसा बांध के गेट खोल दिए गए हैं। बीएमसी की मुताबिक तानसा झील की कुल जल भंडारण क्षमता 14,508 करोड़ लीटर है।

सम्बंधित ख़बरें

Gadchiroli News: गड़चिरोली में CPI ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

गड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना शुरू, 2270 आदिवासी किसान परिवारों को मिलेगा लाभ

केतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा

Bhandara News: NEET पेपर लीक विरोध, ‘चलो संसद’ मार्च पर लाठीचार्ज के बाद भंडारा में तीखी प्रतिक्रिया

तानसा झील इस मानसून सीजन में ओवरफ्लो होने वाली तीसरी झील बन गई है। इससे पहले 7 जुलाई को तुलसी और विहार झीलें ओवरफ्लो हुई थीं। ठाणे जिले में स्थित तानसा झील अकेले मुंबई शहर को रोजाना 455 मिलियन लीटर (ML) पीने के पानी की सप्लाई करती है।

⛈️ संपूर्ण बृहन्मुंबई क्षेत्राला पाणीपुरवठा करणाऱ्या तलावांपैकी महत्त्वाचा असणारा तानसा तलाव आज सकाळी ८.५१ वाजेच्या सुमारास ओसंडून वाहू लागला आहे. तानसा धरणाचे दरवाजे उघडले आहेत. तानसा तलावाची कमाल जलधारण क्षमता १४,५०८ कोटी लीटर इतकी आहे. —–
⛈️ Tansa Lake, one of the lake… pic.twitter.com/Hooh1vgfva
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 22, 2026

219 दिनों की जरूरत का पानी जमा

बता दे कि मॉनसून मुंबई में लगभग दो हफ्ते की देरी से पहुंचा था। लंबे समय तक बारिश न होने से झीलों का जलस्तर घटने की चिंता बढ़ गई थी, जिसके कारण BMC को 15 मई से 10% पानी की कटौती लागू करनी पड़ी थी।

हालांकि, जुलाई की शुरुआत में मुंबई और झीलों के कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश से काफी राहत मिली है। हाल की भारी बारिश से झीलों का जलस्तर बढ़ गया है और मौजूदा पानी का स्टॉक मुंबई की 219 दिनों की जरूरतें पूरी करने के लिए काफी है।

मंगळवार, दिनांक २१ जुलै २०२६ सकाळी ६ ते बुधवार, दिनांक २२ जुलै २०२६ सकाळी ६ या २४ तासात झालेल्या पावसामुळे मुंबईला पाणी पुरवठा करणाऱ्या ७ जलाशयांचा साठा ६१.९०% झाला आहे . गेल्या २४ तासात जलाशय साठ्यात ४.१५ % वाढ झाली आहे. #MyBMCUpdates pic.twitter.com/AlABGfK7Ap — माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 22, 2026

बाकी झीलों की क्या है स्थिति?

मुंबई को पानी देने वाली अन्य झीलों के जलस्तर में भी लगातार सुधार हो रहा है।

  • मोडक सागर: 90% क्षमता तक भर चुकी है।
  • भातसा (सबसे बड़ी झील): 57% जलस्तर।
  • मध्य वैतरणा बांध: 53% जलस्तर।
  • अप्पर वैतरणा: 39% जलस्तर।

यह भी पढ़ें:- पुणेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: भारी बारिश से लबालब भरे बांध, जानिए कितने महीनों के लिए पानी सुरक्षित

क्या मुंबई में हटेगी 10% पानी की कटौती?

झीलों के तेजी से भरने के बावजूद, मुंबईकरों को फिलहाल पानी की कटौती से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) प्रशासन 10% वॉटर कट हटाने की जल्दबाजी में नहीं है। एक सीनियर सिविक अधिकारी ने कहा कि सिविक बॉडी तब तक इंतजार करेगी जब तक सभी सात झीलें ठीक से भर न जाएं, खासकर इसलिए क्योंकि अनुमान बताते हैं कि इस मॉनसून में बारिश सामान्य से कम होगी। मुंबई को अपनी सालाना जरूरत पूरी करने के लिए 14.47 लाख ML पानी की आवश्यकता होती है।

Tansa lake overflows mumbai water stock rises bmc water cut update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 02:04 PM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.