Gadchiroli News: गड़चिरोली में CPI ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
NEET Paper Leak: गड़चिरोली में CPI ने जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन और संसद मार्च का समर्थन करते हुए एटापल्ली में ज्ञापन सौंपा तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
सीपीआय प्रदर्शन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli CPI Protest: केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तिफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू अनशन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। साथ ही सोमवार को हुए संसद मार्च को समर्थन करते हुए पदाधिकारियों ने एटापल्ली के उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि, जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
पार्टी का आरोप है कि, देश में लगातार सामने आ रहे परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के मामलों ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, और लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। केंद्र सरकार पर निष्क्रयता का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि, शिक्षा क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्था और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने में संबंधित मंत्रालय पूरी तरह विफल रहा है।
पेपर लीक के विरोध में CPI का प्रदर्शन
इसी आधार पर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की गई। पार्टी पदाधिकारी सचिन मोतकुरवार ने कहा कि, देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। बार-बार होने वाले पेपर लीक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ सीधा अन्याय है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के डिंडोरी में केमिकल ड्रम फटने से भीषण विस्फोट: रासायनिक कंपनी में लगी आग, 2 कर्मचारी झुलसे!
मुंबई के जलाशयों में आई पानी की सुनामी, 7 में से 3 झीलें फुल! तानसा झील ओवरफ्लो के बाद BMC का बड़ा अपडेट
गड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना शुरू, 2270 आदिवासी किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
केतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
ये भी पढ़े: पेपर लीक के खिलाफ गडचिरोली में जनसैलाब: जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
एटापल्ली में एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो सीपीआई द्वारा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। इस समय जिला सदस्य सूरज जककुलवार समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे।
