-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Students Demonstrated Demanding Teacher
गड़चिरोली में छात्रों ने शिक्षक की मांग को लेकर दिया धरना, स्कूल में जड़ा ताला
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के अहेरी में छात्रों ने स्कूल में शिक्षक की मांग को लेकर पंचायत समिति के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। बीडीओ के आश्वासन के बाद छात्रों ने अनशन खत्म किया।

शिक्षक की मांग को लेकर पंचायत समिति पहुंचे छात्र-छात्राएं (फोटो नवभारत)
गड़चिरोली: महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले के छात्रों को अच्छी शिक्षा मिले, इसलिए जिले में विभिन्न जगहों पर पिछले कुछ वर्षों से मॉडेल स्कूल शुरू किए गए है। लेकिन दूसरी ओर इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी होने के कारण छात्रों का शैक्षणिक नुकसान हो रहा है। ऐसा ही एक मामला अहेरी शहर के पीएम श्री मॉडेल स्कूल में सामने आया है।
बताया जा रहा है कि, पिछले कुछ माह से इस स्कूल में शिक्षकों की कमी है। शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर छात्रों ने शिक्षा विभाग का अनेक बार ध्यानाकर्षण कराया। बावजूद इसके शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरने जाने के कारण छात्रों ने अपना शैक्षणिक नुकसान होते देख सीधे पंचायत समिति कार्यालय पर दस्तक दी।
छात्रों द्वारा पंचायत समिति पर मोर्चा निकालने के कारण प्रबंधन में खलबली मच गयी। छात्रों ने करीब 2 घंटों तक यहां धरना दिया। इसके बाद पंचायत समिति के बीडीओ गणेश चव्हाण ने आंदोलनकर्ता छात्रों के साथ चर्चा कर आगामी 2 दिनों में शिक्षक की नियुक्त करने का लिखित आश्वासन देने के बाद छात्रों ने अपना अनशन समाप्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
परसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
अमरावती में बारिश ने फिर दिया झटका, कई तहसीलों में सामान्य से कम बारिश, खरीफ फसलों को लेकर किसान चिंतित
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
आंदोलन के पहले छात्रों ने जड़ा स्कूल को ताला
गड़चिरोली जिले के अहेरी के पीएम श्री मॉडेल स्कूल में कक्षा 6 वीं से 10 वीं तक शिक्षा की सुविधा होकर यहां पर कुल 250 छात्र शिक्षा ले रहे है। लेकिन इस स्कूल में पांच कक्षाओं के लिये केवल तीन शिक्षक कार्यरत है। विशेषत: पिछले तीन वर्षो से यही स्थिति होने के कारण छात्रों का शैक्षणिक नुकसान हो रहा था। जिससे गुस्साए छात्रों ने गुरूवार को सुबह स्कूल को ही ताला जडकर और करीब 3 किमी दूरी तक पैदल चलकर पंचायत समिति कार्यालय पर मोर्चा निकाला।
यह भी पढें:- कल दिया ऑफर, आज की मुलाकात…उद्धव और CM फडणवीस की बंद कमरे में क्या हुई बात?
पूर्व पंस सदस्य आत्राम ने की बीडीओ से चर्चा
अहेरी के पीएम श्री मॉडेल स्कूल के छात्रों द्वारा पंचायत समिति कार्यालय पर मोर्चा निकालने की जानकारी मिलते ही अहेरी पसं के पूर्व सदस्य हर्षवर्धनराव आत्राम पंचायत समिति कार्यालय में पहुंचे। और छात्रों की समस्याएं जानने के कारण उन्होंने बीडीओ के साथ चर्चा की।
छात्रों का शैक्षणिक नुकसान न हो, इसलिये तत्काल शिक्षक की नियुक्ति करने की सूचना दी। इस समय सुरेंद्र अलोणे, महेश बेझंकीवार, कुरेशी, संदिप आत्राम समेत छात्र बडी संख्या में उपस्थित थे।
Gadchiroli students demonstrated demanding teacher
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMरवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMसालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
Aug 09, 2026 | 05:04 PMअब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
Aug 09, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM













