- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Sironcha Jhinganur Water Crisis Tanker Supply Public Outrage
गड़चिरोली में झिंगानुर परिसर के 3 गांवों में भीषण जलसंकट, टैंकर से हो रही जलापूर्ति; प्रशासन की अनदेखी से रोष
गड़चिरोली के 3 गांवों में जलसंकट, टैंकर से जलापूर्ति शुरू, ग्रामीणों में रोष। प्रशासन की उपाययोजना विफल, जल की कमी से लोग परेशान।

Sironcha Water Crisis News: गड़चिरोली जिले की आखिरी छोर पर बसी सिरोंचा तहसील अंतर्गत आने वाले झिंगानुर समेत परिसर के तीन गांवों में वर्तमान स्थिति में भीषण जलसंकट गहराया है। जिसके कारण गांवों के लोगों को पीने के पानी के लिए दरदर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में तीनों गांवों के लोगों की तृष्णा मिटाने के लिए ग्रापं प्रशासन ने पहल करते हुए टैंकर से जलापूर्ति करना शुरू कर दिया है। जिसके कारण तीनों गांवों के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिली है।
विशेषत पानी का टैंकर पहुंचते ही पानी के लिए लोगों की कतारें लगती दिखाई दे रही है। सिरोंचा तहसील के झिंगानुर, लिंगापुर टोला और झिंगानुर चेक नं 1 में प्रति वर्ष ग्रीष्मकाल के पहले की जलसंकट की स्थिति निर्माण होती है। यहां पर जलसंकट से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न उपाययोजना की गई। लेकिन प्रशासन की उपाययोजना विफल होने के कारण प्रति वर्ष संबंधित गांवों के लोगों को जलसंकट का करना पड़ता है।
विशेषत मजबूरी में ग्रामीण गांव समीपस्थ नाले से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते है। पिछले कुछ दिनों से संबंधित गांवों में जलसंकट की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत दिलाने से ग्रापं प्रशासन ने टैंकर की सहायता से जलापूर्ति करने का निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली हवाई अड्डे के लिए 104 करोड़ रुपये मंजूर; 311 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण को राज्य सरकार की हरी झंडी
गड़चिरोली: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप; बिजली गुल होने से वेंटिलेटर बंद होने का दावा, हंगामा
गड़चिरोली में बदला लेने के लिए महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत तीन को दबोचा
गड़चिरोली: 10 साल से गांव वालों ने नहीं देखी ST बस, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर; ग्रामीणों ने दी चेत
और गांवों में पानी का टैंकर पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य के लिए पूर्व सरपंच, कारेजी मडावी, ग्राम अधिकारी दामोदर सिडाम, समाजसेवी रामचंद्र कुमरी, प्राथमिक आरोग्य केंद्र के डाक्टर प्रभाकर मारबोनवार, सन्नी मडावी, रामा सिडाम, आनंदराव कोंडागोर्ला, समय्या मडावी, रामास्वामी कोंडागोर्ला, बंडूराम मडावी समेत अन्य लोग परिश्रम कर रहे है।
प्रशासन के प्रति लोगों में रोषप्रति वर्ष ग्रीष्मकाल के दिनों में झिंगानुर समेत परिसर के तीन गांवों में जलसंकट निर्माण होता है। यह सिलसिला पिछले अनेक वर्षों से कायम होने के बाद भी प्रशासन द्वारा स्थायी उपाययोजना नहीं की जा रही है। जिसका खामियाजा लोगों को पीने के पानी के लिए दरदर भटकना पड़ रहा है। वर्तमान स्थिति में जलसंकट की गंभीर समस्या निर्माण होने के बाद भी प्रशासन द्वारा उपाययोजना नहीं किए जाने से ग्रामीणों में तीव्र रोष व्याप्त है।
तत्काल करें उपाययोजना वर्तमान स्थिति में संबंधित गांवों में जलसंकट की समस्या काफी गंभीर हो गयी है। ऐसे में ग्राम पंचायत द्वारा टैंकर की सहायता से जलापुर्ती की जा रही है। बावजूद इसके ग्रामीणों को आवश्यकता अनुसार पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। जिससे प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर ततकल उपाययोजना करने की मांग गांवों के लोगों ने की है।
ग्रापं की लापरवाही से आई नौबतहमने इस सप्ताह में संबंधित गांवों का दौरा किया था। जिसमें यह सब मामला ग्रापं की लापरवाही के चलते निर्माण हुआ है। दो गांवों के हैंडपंप पिछले कुछ माह से बंद पड़े है। लेकिन ग्रापं ने हैंडपंप की मरम्मत नहीं गई। वहीं एक गांव में कुएं में पानी होकर भी उसकी स्वच्छता नहीं की गई।
यह सब जिम्मेदारी ग्रापं की होने बाद भी किसी भी तरह की उपाययोजना नहीं की गई। विशेषत जलापूर्ति योजना के लिए सुरक्षा रक्षक भी ग्रापं ने नियुक्त नहीं किया है। सभी मामलों की जानकारी लेकर उपाययोजना करना शुरू है। – विनोद उध्दरवार, कार्यकारी अभियंता, ग्रामीणा जलापूर्ति विभाग
Gadchiroli sironcha jhinganur water crisis tanker supply public outrage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMखरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
May 13, 2026 | 10:40 PMKKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
May 13, 2026 | 10:25 PMकौन होगा केरल का अगला मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक कल, सीएम की रेस में सबसे आगे ये नाम
May 13, 2026 | 10:19 PMJabalpur News: 100 दिन में 25 चोरियां और जीरो खुलासा! पाटन में फूटा जनता का गुस्सा; थाने के बाहर जताया विरोध
May 13, 2026 | 10:11 PMIPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
May 13, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














