Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कहीं खुशी, कहीं गम…बारिश ने फसलों को नुकसान, तालाब लबालब, सिंचाई में मिलेगी मदद

Gadchiroli News: गड़चिरोली में पिछले 2-3 दिनों की बारिश से धान, कपास और सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है। चामोर्शी तहसील में बारिश से तालाब भरे। किसान चिंता और राहत दोनों में हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 28, 2025 | 11:19 AM

बारिश से फसल हो रही खराब (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News In Hindi: मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी अनुसार पिछले 2-3 तीनों से शुरू बारिश ने गड़चिरोली जिले में कहर मचाया है। इस बारिश से सर्वाधिक नुकसान सोयाबीन और कपास फसल होकर भारी प्रजाति के धान को संजीवनी मिलने की बात कही जा रही है। लेकिन आने वाले समय में धान फसल समेत सभी फसल हाथ में आना वरूण राजा पर निर्भर है। वर्तमान स्थिति में तो वापसी बारिश के चलते कहीं खुशी कहीं गम का चित्र पूरे जिले में दिखाई दे रहा है।

चामोर्शी तहसील धान उत्पादक तहसील के रूप में पहचानी जाती है। इस तहसील में करीब 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसल का उत्पादन लिया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से किसान कपास उत्पादन की ओर बढ़कर तहसील में 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में कपास लगाया जाता है।

वहीं सोयाबीन 600 हेक्टेयर पर है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से निसर्ग की अकृपा से कभी धान फसल तो कभी सोयाबीन व कपास फसल का नुकसान होते दिखाई दे रहा है। इस वर्ष 5 जुलाई को बारिश का आगमन हुआ था। जिससे किसानों ने खेती कार्य की शुरुआत की। तब से कभी कम तो कभी अधिक बारिश से बारिश औसतन पार कर दिना जलाशय समेत सभी तहसील के छोटे-बड़े तालाब भर गये।

धान खेती समेत सोयाबीन, कपास, फसल भी लहलहाने लगी थी। लेकिन कुछ दिन पहले मौसम विभाग द्वारा दिये गये संकेत अनुसार वापसी की बारिश जिले में मूसलाधार हो रही है। इस बारिश के कारण हल्के और मध्यम प्रजाति के धान फसलों का भारी नुकसान हो रहा है।

वहीं खेतों में पानी जमा होने के कारण धान फसल सड़ने का खतरा निर्माण हो गया है। कपास फसल का भी नुकसान होने की संभा होकर सोयाबीन फसल की वृध्दि थमकर बीमारी का संक्रमण बढ़ गया है।

बीमारी का संक्रमण होने का खतरा

वापसी की बारिश के चलते धान फसल समेत कपास और सोयाबीन फसल का नुकसान होते दिखाई दे रहा है। मूसलाधार बारिश के चलते कपास फसल की वृध्दि थमकर बीमारी का संक्रमण होने का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें:- Maharashtra Ka Mausam: महाराष्ट्र में आज भी कहर बरपाएगी बारिश, 6 जिलोंं में रेड तो 6 में ऑरेंज अलर्ट

वहीं सोयाबीन फसल उत्पादन लेने की स्थिति में थे कि बारिश का कहर शुरू हो गया है। जिससे खेत में सोयाबीन के दाने अंकुरती का खतरा निर्माण हो गया है। जिससे सोयाबीन समेत कपास फसल हाथ में आएगा या नहीं? ऐसी चिंता किसानों को सता रही है।

हल्के व मध्यम धान की फसल में खराब

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिले में निरंतर बारिश हो रही है। गड़चिरोली जिले समेत चामोर्शी तहसील में दमदार बारिश हो रही है। इसका सर्वाधिक नुकसान हल्के और मध्यम प्रजाति के धान फसल का हो रहा है। उक्त धान फसल कटाई लायक हो गये है, ऐसे में बारिश के चलते फसल खेतों में ही झुक गये है। जिससे संबंधित किसानों का भारी नुकसान हुआ है। वहीं भारी प्रजाति के धान के लिए यह बारिश संजीवनी बनी है।

सरकार तत्काल पंचनामा कर मुआवजा दें

किसान दिलीप घोगरे ने बताया कि इस वर्ष जुलाई माह से निरंतर हो रही बारिश से सोयाबीन फसल की वृध्दि थम गयी है। जिससे फसल हाथ से जाने का भय सता रहा है। जिसका खामियाजा किसानों का भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। सरकार तत्काल पंचनामा कर मुआवजा दें।

Gadchiroli rain impact crops ponds filled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2025 | 11:19 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

नाबालिग प्रेमिका से देह व्यापार का प्रयास, युवक गिरफ्तार, ह्यूमन ट्रैफिकिंग का संदेह

2

‘रावण’ दे रहे हैं लोगों को रोजगार, बारिश का मंडरा रहा खतरा, नागपुर में 150 जगहों पर होगा रावण दहन

3

नक्सल प्रभावित गड़चिरोली जिले में बिछा मोबाइल-फाइबर टेक्नोलॉजी जाल, लैंडलाइन सरकारी दफ्तरों तक सीमित

4

नासिक में GPO पर हमला, आरोपी ने कैबिन में पेट्रोल डालकर दी जान से मारने की धमकी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.