-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Naxal Weapons Seized Shaheed Saptah Operation
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
- Written By: आंचल लोखंडे
Naxal Weapons Seized: गड़चिरोली जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के कुमनार जंगल से विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की गई।

नक्सली हथियार बरामद (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Naxal Operation: गड़चिरोली जिले में नक्सल आंदोलन लगभग समाप्त होने की कगार पर है। ऐसे में नक्सलियों द्वारा 28 जुलाई से 3 अगस्त की समयावधि में नक्सल शहीद सप्ताह मनाया गया। जिसके मद्देनजर जिले में अनुचित घटना न घटे, इसलिये जिला पुलिस जवानों ने जिले में नक्सल विरोधी अभियान तीव्र रूप से चलाया गया।
इस सप्ताह महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे कुमनार गांव के जंगल परिसर में नक्सलियों ने विस्फोटक और हाथियार छिपाए रखने की गोपनीय जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जवानों ने खोज मुहिम तीव्र कर नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाए गए विस्फोटक सामग्री समेत कुल 14 आग्नेयास्त्र बरामद किये हैं।
मनाते थे शहीद सप्ताह
प्रति वर्ष नक्सलियों द्वारा 28 जुलाई से 3 अगस्त की समयावधि में शहीद सप्ताह मनाया जाता है। इस कालावधि में नक्सलियों द्वारा हिसंक घटना को अंजाम देने का प्रयास करते हैं। इसके मद्देनजर जिला पुलिस दल के जवानों द्वारा जिले के सीमावर्ती इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान तीव्र रूप से चलाई गया। इसी बीच महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा स्थित कुमनार के जंगल में नक्सलियों द्वारा बड़ी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखने की जानकारी पुलिस को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
13 अगस्त को खत्म हो जाएगा हॉकी का अस्तित्व, नागपुर में हॉकी का मैदान इतिहास बनने की ओर
8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश
जमीन में छिपा रखे थे हथियार और विस्फोटक
जिसके आधार पर 31 जुलाई को जिला पुलिस अधिक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान दल (प्राणहिता) की चार टुकड़ियां, बीडीडीएस (बम निष्क्रयकरण एवं खोज दल) की एक टीम तथा सीआरपीएफ के जवानों को संयुक्त खोज अभियान के लिए रवाना किया गया। इसी बीच 1 अगस्त को सुरक्षा बलों ने संबंधित जंगल परिसर की घेराबंदी कर बीडीडीएस टीम की सहायता से गहन तलाशी अभियान चलाया।
घटनास्थल से मिले आधुनिक हथियार
इस दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखे 1 एसएलआर राइफल, 1.303 राइफल, 7 बारह बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, 2 बीजीएल लॉन्चर, 3 एसएलआर मैगजीन, 1 आईईडी विस्फोटक और 2 बैटरियां ऐसे कुल 14 आग्नेयास्त्रों के साथ विस्फोटक सामग्री बरामद कर जब्त की गई।
ये भी पढे़: उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधिरा, अपर पुलिस अधीक्षक्र गोकुल राज जी. अपर पुलिस अधीक्षक, अहेरी (प्राणहिता) हर्षवर्धन बी. जे., पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) सुनील उइके के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान दल, इंटेलिजेंस सेल, बीडीडीएस टीम तथा सीआरपीएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
Gadchiroli naxal weapons seized shaheed saptah operation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 08 अगस्त LIVE: IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे PM मोदी
Aug 08, 2026 | 06:58 AM13 अगस्त को खत्म हो जाएगा हॉकी का अस्तित्व, नागपुर में हॉकी का मैदान इतिहास बनने की ओर
Aug 08, 2026 | 06:55 AMBirthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












