-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Farmers Protest Land Acquisition Vice President
उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
- Written By: आंचल लोखंडे
Gadchiroli Airport Project: गडचिरोली के किसानों ने 6 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर जिले में उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की।

गडचिरोली किसान (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Land Acquisition: गडचिरोली जिले के किसी भी प्रकल्प के लिए उपजाऊ खेतजमिन का अधिग्रहण न करने की मांग को लेकर 6 सांसदों के प्रतिनिधि मंडल के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे के नेतृत्व में गड़चिरोली के किसानों ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन की भेंट लेकर उनके समक्ष अपनी व्यथा रखी। जिले को स्टील हब बनाने के नाम पर सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर उपजाऊ खेत जमीन का अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू होने से जिले के हजारों किसान भूमिहीन होने के भय में है।
खेती ही आजिविका का साधन होने से जमीन जाने पर अनेक किसानों पर भुखमरी की नौबत आ सकती है। ऐसी भावना किसानों ने उपराष्ट्रपति के समक्ष व्यक्त की। गड़चिरोली तहसील के हिरापुर-गुरवला परिसर में प्रस्तावित हवाईअड्डे के लिए होनेवाले जमीन अधिग्रहण को स्थानीय किसारों ने विरोध किया है। वहीं चामोशी तहसील के भेंडाला परिसर के 14 गांव में तथा जयरामपुर परिसर के 13 गांव की एमआईडीसी प्रकल्प के लिए होनेवाले जमीन अधिग्रहण को भी किसानों ने विरोध किया है।
उपजाऊ खेत बचाने की उठाई मांग
जिले में कोई भी एमआईडीसी, हवाईअड्डा अथवा अन्य सरकारी प्रकल्प के लिए उपजाऊ खेतजमीन अधिग्रहित न करें, इस मांग के लिए किसानों ने इससे पूर्व विभिन्न ज्ञापन, आंदोलन, मोर्चा तथा मुंडन आंदोलन के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण किया है। प्रतिनिधि मंडल में सांसद प्रतिभा धानोरकर, सांसद वर्षा गायकवाड, सांसद श्यामकुमार बर्वे, सांसद प्रशांत पडोले, सांसद गोवाल पाडवी, सांसद सलंग ए सदमा समेत मनोहर पोरेटी, एड. दुष्यन्त कीरसान, दिवाकर निसार, प्रमोद भगत, मिलिंद खोब्रागडे, प्रशांत कोराम, वसंत राऊत, राजेश ठाकूर का समावेश था।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
CSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
सुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
ये भी पढ़े: लगातार बारिश से गड़चिरोली बेहाल, नदी-नाले उफान पर, सड़कें टूटीं, फसलें बर्बाद, कई गांवों का टूटा संपर्क
राज्यपाल के समक्ष भी रखी गई थी मांग
इससे पूर्व किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा की लोकभवन, मुंबई में भेट लेकर जमीन अधिग्रहण के आदेश रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद अब 6 सांसदों के प्रतिनिधि मंडल के साथ गडचिरोली जिले के किसानों ने नई दिल्ली में देश के उपराष्ट्रपत्ति सी. पी. राधाकृष्णन की भेट लेकर जिले के किसी भी प्रकल्प के लिए सुपिक खेतजमिन अधिग्रहित न करें, ऐसी मांग की।
Gadchiroli farmers protest land acquisition vice president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
Aug 04, 2026 | 02:39 PMनागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
Aug 04, 2026 | 02:38 PMBen Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 02:33 PMरूस के दो बड़े शहरों में यूक्रेन का ड्रोन हमला, धू-धूकर जली रिफाइनरी और वेयरहाउस; 5 लोगों की मौत
Aug 04, 2026 | 02:26 PMपीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM













