-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli National Highway Deforestation Concrete Roads Heatwave
गड़चिरोली में कंक्रीट का साम्राज्य: सड़कें तो चौड़ी हुईं, पर छिन गई राहगीरों की छांव!
- Written By: प्रिया जैस
Gadchiroli National Highway Construction: गड़चिरोली में कंक्रीट की सड़कों के जाल के बीच खो गई हरियाली। हाईवे निर्माण के लिए काटे गए सैकड़ों पेड़, राहगीर छांव के लिए तरसे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

सीमेंट रोड (सौजन्य-नवभारत)
Concrete Roads Gadchiroli: गड़चिरोली जिले में राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य शुरू है। जिले में राष्ट्रीय महामार्ग के निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे स्थित सैकड़ों पेड़ों की कटाई का दौर जारी है। और सड़कों पर चारों तरफ कांक्रिट बिखरी पड़ी है। जिले में चामोर्शी व चंद्रपुर मार्ग पर हाईवे का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हुआ है। कुछ स्थानों का निर्माण जारी है। इस दौरान अनेक छायादार पेड़ कट चुके है। जिससे अब हाईवे पर छांव पाना मुश्किल हो रहा है।
जिले में बीते कुछ वर्षों से राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य शुरू है। इसके तहत जिले में चामोर्शी तथा चंद्रपुर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है, वहीं धानोरा मार्ग पर निर्माण कार्य जारी है। आरमोरी मार्ग का निर्माण होना अभी शेष है। जिले में चामोर्शी मार्ग व चंद्रपुर मार्ग पर राष्ट्रीय महामार्ग निर्माण होने के पूर्व अनेक पेड़ नागरिकों को छाया देते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन हाईवे के निर्माण के चलते सड़क किनारे सैकड़ों पेड़ों की कटाई की गई।
हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। वहीं इस महामार्ग पर वाहनों का आवागमन सुलभ हुआ। लेकिन पेड़ों की कटाई होने के बाद नए सिरे से पौधे नहीं लगाए गए है। जिसके चलते जो पुराने बचे पेड़ है, वहीं राहगीरों के लिए साया बने हुए है। अनेक पेड़ कट जाने से चलते इन राष्ट्रीय महामार्ग पर छांव पाना मुश्किल हो गया है। महामार्ग पर केवल गिने-चुने पेड़ ही शेष है, जो साया बने हुए है। इन पेड़ों को खोजने के लिए काफी दूरी तक का सफर तय करना पड़ता है। इन दिनों तपिश बढ़ रही है। ऐसे में मार्ग पर छायादार पेड़ आवश्यक है। ऐसी बात नागरिकों द्वारा कही जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Markandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
दोपहर के दौरान आवागमन कम
निर्माण कार्य के चलते सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। जिसके चलते महामार्ग में बाधा बनने वाले पेड़ काटे जा रहे है। जिससे जो कभी हरियाली भरे दिखने वाले मार्ग अब उजड़े दिखाई दे रहे है।
चामोर्शी तथा चंद्रपुर मार्ग पर सड़क किनारे काफी कम मात्रा में बचे पेड़ नजर आते है। काफी दूरी तक पेड़ की छाया नहीं होने के कारण नागरिकों को कड़ी धूप में ही हाईवे से गुजरना पड़ता है।
वहीं इस तपिश के चलते दोपहर के दौरान आवागमन कम दिखाई देती है, सुबह व शाम के दौरान ही लोग बाहर निकलना पसंद कर रहे है।
यह भी पढ़ें – एक ओर राष्ट्रपति, दूसरी ओर गर्भवती! प्रोटोकॉल तोड़ नागपुर पुलिस ने दिखाई इंसानियत, ऐसे बनाया ग्रीन कॉरिडोर
ग्रामीण अंचल में भी कांक्रीट सड़कें
जिले में राष्ट्रीय महामार्ग कांक्रीट सड़कों के बनाए जा रहे है। कुछ जगह वनक्षेत्र होने के चलते वहां डामरीकृत सड़कें है, अन्यथा समुची सड़कें सीमेंट कांक्रिट की निर्माण हो रही है। इसी के साथ अब गांवों में भी गांव की अंतर्गत सड़कें व गांव की सीमा की प्रमुख सड़कें सीमेंट कांक्रिट की ही नजर आ रही है। दिन ब दिन तापमान में वृद्धि हो रही है। ऐसे में दोपहर के दौरान सड़कें विरान नजर आ रही है।
छायादार मार्ग की जरूरत
नागरिक भगवान तेल्लावार का कहना है कि अनेक लोग सड़कों से आवागमन करते है, तपिश बढ़ गई है। ऐसे में सड़क किनारे छायादार पेड़ ही दोपहियाधारक व अन्य राहगीरों के लिए राहत का माध्यम थे, लेकिन अब पेड़ कट जाने के चलते राष्ट्रीय महामार्ग से आवागमन करते समय काफी परेशानी हो रही है। जिससे ऐसी कड़ी धूप में महामार्ग पर छायादार पेड़ों की जरूरत है। जिससे उपाययोजना करना चाहिए।
Gadchiroli national highway deforestation concrete roads heatwave
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMShare Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
Jul 03, 2026 | 09:23 AMSavan 2026 शुरू होने से पहले जान लें हर छोटी-बड़ी बात, कब से शुरू होगा सावन और कैसे पाएं भगवान शिव की कृपा
Jul 03, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














