-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Nagar Parishad Election After Seven Years Local Governance
7 साल बाद लौटा लोकतंत्र, गड़चिरोली नप चुनाव संपन्न, प्रशासकीय शासन में अटके रहे विकास कार्य
- Written By: अंकिता पटेल
Gadchiroli Elections: गड़चिरोली में करीब 7 साल बाद नगर परिषद चुनाव संपन्न हुए। प्रशासकीय शासन के कारण रुका विकास अब रफ्तार पकड़ेगा। नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष व पार्षद जल्द कार्यभार संभालेंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Gadchiroli Municipal Council Elections: गड़चिरोली लगभग 7 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नगर परिषदों के चुनाव संपन्न हुए हैं और स्थानीय स्वशासन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पुनः गति मिली है। इस अवधि के दौरान नगर परिषदों पर प्रशासकों का शासन रहा।
परिणामस्वरूप शहरों की मूलभूत नागरिक समस्याओं की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा सका। सड़कों की बदहाल स्थिति, नालियों की अव्यवस्था, पेयजल संकट, बढ़ता अतिक्रमण, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा नगर परिषद संचालित विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव जैसी समस्याएं और अधिक गंभीर होती चली गईं।
प्रशासनिक शासन के दौर में निर्णय प्रक्रिया सीमित रही। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अभाव में नागरिकों की शिकायतें प्रभावी ढंग से सामने नहीं आ सकीं, जिससे कई विकास कार्य फाइलों में ही अटके रह गए। योजनाओं के क्रियान्वयन में निरंतरता न होने का सीधा असर नगरों के समग्र विकास पर पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
अब चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, आगामी सप्ताह में नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष और पार्षद अपना कार्यभार संभालेंगे। किंतु उनके समक्ष पिछले 7 वर्षों की लंबित समस्याओं का बड़ा बैकलॉग मौजूद रहेगा। केवल नई योजनाएं बनाना ही नहीं, बल्कि रुके हुए कार्यों को गति देना, नागरिकों का विश्वास पुनः अर्जित करना और प्रशासन को जवाबदेह बनाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।
विशेष रूप से यह भी देखा गया है कि बीते 7 वर्षों में नगर परिषदों में जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण कुछ स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों में मनमाने कार्यशैली की प्रवृत्ति बढ़ी। अब जनप्रतिनिधियों की वापसी से इस पर अंकुश लगने की उम्मीद नागरिकों द्वारा जताई जा रही है।
नप केवल एक प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं की आवाज है। इस भावना को फिर से स्थापित करना आवश्यक होगा। आने वाले समय में यह स्पष्ट होगा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि विकास को प्राथमिकता देते हैं या फिर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रहते हैं। 7 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद नगरवासियों को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और धरातल पर दिखने वाले कार्यों की अपेक्षा है।
मुद्दों को लेकर नए नगराध्यक्ष के सामने अनेक समस्याएं
जिले की तीनों नगर परिषद में एक बार फिर भाजपा की सत्ता स्थापित हुई है। हालांकि सत्ता वही रही, लेकिन अध्यक्ष पद सहित कई नए पदाधिकारियों को अवसर मिला है। ऐसे में शहर की पुरानी और जटिल समस्याओं को लेकर जनता की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
पिछले कार्यकाल में गडचिरोली शहर में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा लगभग सौ करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत नाली निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। कार्यकाल समाप्त हो गया, लेकिन आज भी यह काम अधूरा है।
इस कारण नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सामने यह सवाल प्रमुखता से उठाया जाएगा कि इस योजना पर हुए भारी खर्च के बावजूद काम क्यों पूरा नहीं हो सका। इसके अलावा वार्ड-वार्ड में विकसित किए गए उद्यानों की बदहाल स्थिति, पेयजल आपूर्ति की जर्जर पाइपलाइन तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं भी गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:- BJP का वर्चस्व, कांग्रेस ने दी कड़ी टक्कर, आगामी चुनावों में सियासी घमासान होने के संकेत
इन सभी मुद्दों का समाधान करना नई नगराध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती होगा। राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर भाजपा की सरकार होने के कारण गड़चिरोली शहर का चेहरा मोहरा बदलने का अवसर नवनिर्वाचित अध्यक्ष को मिला है। अब देखना यह होगा कि वे इन लंबित समस्याओं को कितनी प्राथमिकता देकर शहर के समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम उठाती है,
नगर परिषद के समक्ष तात्कालिक चुनौतियां
- सड़कों व नालियों की मरम्मत
- नियमित और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति
- बढ़ते अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई
- स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सेवाओं में सुधार
- नगर परिषद विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं का विकास
- प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सख्त नियंत्रण
Gadchiroli nagar parishad election after seven years local governance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











