-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Liquor Smuggling Arrests Paradi Checkpost 96000 Seizure
जांच नाकों पर पकड़े जा रहे शराब तस्कर, विभिन्न पैंतरे आजमा रहे आरोपी, 96000 रुपए का माल जब्त
- Written By: आंचल लोखंडे
Gadchiroli Liquor Smuggling Arrest: गड़चिरोली में चुनाव के मद्देनजर जांच नाकों पर पुलिस ने शराब तस्करी की दो बड़ी कार्रवाइयां कीं। जिसमें कुल 96,000 रुपये का माल जब्त किया गया।

जांच नाकों पर पकड़े जा रहे शराब तस्क
Gadchiroli News: नगर परिषद के सार्वत्रिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के मद्देनज़र जिले की सीमाओं पर जांच नाके स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर विभिन्न वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी दौरान कई शराब तस्कर पुलिस के हाथ लग रहे हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर अलग-अलग तरीके आजमा रहे हैं, लेकिन 22 और 23 नवंबर को की गई दो अलग-अलग कार्रवाई में यह सभी पैंतरे विफल साबित हुए। पुलिस ने दोनों मामलों में अवैध शराब समेत कुल ₹96,000 का माल जब्त किया है।
जिले में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बिक्री और परिवहन करने की कोशिशें जारी रहती हैं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने दिए हैं। नगर परिषद चुनाव के मद्देनज़र लागू आचार संहिता के दौरान पुलिस थाना गड़चिरोली क्षेत्र में छह जांच नाकों पर स्थिर सर्वेक्षण दल तैनात किया गया है।
पहली कार्रवाई दोपहिया वाहन से अवैध शराब बरामद
23 नवंबर को पारडी नाका पर तैनात पुलिस टीम ने गड़चिरोली की ओर आ रहे एक नीले रंग के संदिग्ध दोपहिया (MH 34 AX 9809) को रोककर तलाशी ली। वाहन में अवैध शराब पाई गई। कार्रवाई में ₹16,000 की शराब और ₹70,000 का वाहन कुल ₹86,000 का माल जब्त किया गया। आरोपी की पहचान तानाजी नानाजी पेंदोरकर (34), मूल निवासी कुकरपल्ली बालानगर (हैदराबाद), वर्तमान निवासी व्याहाड, चंद्रपुर के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ने अवैध शराब और गांजा कारोबार पर सख्ती के दिए निर्देश
वैनगंगा नदी पर बनेंगे बैरेज के जाल, 198 गांवों को मिलेगा स्थायी सिंचन लाभ
गड़चिरोली में किसानों का विरोध प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण करारनामे रद्द करने की मांग
गड़चिरोली के 25 गांवों ने शराब और मादक पदार्थों पर लगाया प्रतिबंध, पुलिस से मांगा सहयोग
दूसरी कार्रवाई जैकेट में छुपाकर शराब तस्करी
22 नवंबर को पारडी नाके पर चंद्रपुर से गड़चिरोली आ रही रापनि बस की जांच के दौरान एक वृद्ध महिला संदिग्ध दिखाई दी। तलाशी लेने पर उसकी जैकेट से देशी शराब की 90 एमएल की कुल 90 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने ₹9,000 की शराब और ₹1,000 का मोबाइल कुल ₹10,000 का माल जब्त कर महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ललिता सुधाकर महामंढरे (65), मूल निवासी रामपुरी (तहसील आरमोरी) तथा वर्तमान निवासी रामनगर, गड़चिरोली के रूप में हुई। आगे की जांच पीएसआई शिवाजी देशमुख और पूजा नैताम कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: अमित शाह का वादा होगा पूरा! 15 फरवरी 2026 तक हथियार डालेंगे सभी नक्सली, 3 राज्यों को लिखा पत्र
तीसरी कार्रवाई दोपहिया के पेट्रोल टैंक से शराब तस्करी का खुलासा
पारडी जांच नाके पर नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल की जांच के दौरान तस्कर द्वारा पेट्रोल टैंक के पास विशेष रूप से बनाए गए कप्पे में शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। तलाशी में विदेशी शराब की 180 एमएल की 40 बोतलें बरामद की गईं। तीनों कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज के मार्गदर्शन में पुलिस थाना गड़चिरोली के पुलिस निरीक्षक विनोद चव्हाण के नेतृत्व में की गईं।
Gadchiroli liquor smuggling arrests paradi checkpost 96000 seizure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
Jul 22, 2026 | 07:03 AMIRGC का बड़ा दावा: अमेरिकी सेना जहाजों को कर रही गुमराह, दो तेल टैंकर धमाके की चपेट में आए
Jul 22, 2026 | 07:01 AMLIVEआज की ताजा खबर 22 जुलाई LIVE: CJP का प्रोटेस्ट जारी; आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की होगी बैठक
Jul 22, 2026 | 06:55 AMEV खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है महंगा
Jul 22, 2026 | 06:49 AMसिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
Jul 22, 2026 | 06:46 AMIMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Jul 22, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: किन राशि वालों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें किसे आर्थिक योजनाओं से होगा लाभ
Jul 22, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














