Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर

Gadchiroli Agriculture: गड़चिरोली जिले में खरीफ सीजन के तहत 23 जुलाई तक 82,662।11 हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई पूरी हो चुकी है। धान की खेती सबसे अधिक क्षेत्र में की गई है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 24, 2026 | 02:35 PM

खरीफ बुआई- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gadchiroli Kharif Sowing: गड़चिरोली जिले में इस वर्ष खरीफ सीजन की बुआई ने रफ्तार पकड़ ली है। 23 जुलाई तक जिले में कुल 82,662.11 हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई पूरी हो चुकी है। इसमें धान की फसल का सबसे अधिक हिस्सा है और जिले की अधिकांश तहसीलों में बुआई अंतिम चरण में पहुंच गई है। शुरुआती संतोषजनक बारिश के कारण किसानों ने तेजी से बुआई पूरी की, लेकिन अब फसलों के अंकुरण और बेहतर विकास के लिए लगातार बारिश होना बेहद जरूरी माना जा रहा है।

कृषि विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जिले में धान के अलावा अरहर, मक्का, सोयाबीन, तिल तथा अन्य दलहनी फसलों की भी बड़े पैमाने पर बुआई की गई है। गड़चिरोली मुख्य रूप से धान उत्पादक जिला होने के कारण इस वर्ष भी किसानों ने सबसे अधिक प्राथमिकता धान की खेती को दी है।

संतुलित उर्वरकों का करें उपयोग

जिले के अधिकांश किसानों की आजीविका धान की फसल पर निर्भर है। इसलिए उनकी नजर अब मानसून की निरंतरता पर टिकी हुई है। शुरुआती दौर में कुछ क्षेत्रों में बारिश की कमी जरूर रही, लेकिन बाद में हुई अच्छी वर्षा से बुआई कार्य में तेजी आई। वर्तमान में फसलों का अंकुरण संतोषजनक है, तथा खेतों में खरपतवार नियंत्रण, उर्वरक प्रबंधन और कीट नियंत्रण का कार्य शुरू हो चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज

Gadchiroli News: गडचिरोली में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन और रैलियां

पुणे में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा: 22 अवैध पंजीयन, 19 बिल्डर और जमीन मालिकों पर कार्रवाई

नासिक में FDA का बड़ा एक्शन: लाखों का संदिग्ध तेल जब्त, मशहूर बेकरी का लाइसेंस सस्पेंड

तहसीलवार बुआई के चामोर्शी सबसे आगेः

तहसीलवार बुआई में चामोर्शी तहसील के सबसे आगे है। जहां 29,268.50 हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई की गई है। इसके बाद आरमोरी (13,372.75 हेक्टेयर), गड़चिरोली (12,240.00 हेक्टेयर), धानोरा (7,342.28 हेक्टेयर), कोरची (4,234.54 हेक्टेयर), वडसा (4,233।60 हेक्टेयर), कुरखेड़ा (3,290.95 हेक्टेयर), एटापल्ली (3,024.28 हेक्टेयर), सिरोंचा (2,679.20 हेक्टेयर), मुलचेरा (1,789.80 हेक्टेयर), अहेरी (631.71 हेक्टेयर) तथा भामरागढ़ (554.50 हेक्टेयर) शामिल हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। यदि वर्षा का यह क्रम जारी रहता है तो खरीफ फसलों की वृद्धि को काफी लाभमिलेगा। हालांकि कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बारिश में लंबा अंतराल आया तो धान सहित अन्य फसलों की बढ़वार प्रभावित हो सकती है।

ये भी पढ़े: भंडारा में मक्का किसानों के 12 करोड़ रुपये अटके, समर्थन मूल्य भुगतान में देरी से संकट

संतुलित उर्वरकों का करें उपयोग

गढ़चिरोली कृषि अधीक्षक प्रीति हिरलकर ने कहा कि कृषि विभाग ने किसानों से नियमित रूप से फसलों का निरीक्षण करने, समय पर खरपतवार नियंत्रण करने तथा आवश्यकता अनुसार संतुलित उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि, अत्यधिक वर्षा अथवा लंबे समय तक बारिश नहीं होने की स्थिति में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Gadchiroli kharif sowing paddy farming monsoon 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 02:35 PM

Topics:  

  • Farming
  • Gadchiroli News
  • Kharif Crop
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.