नासिक में FDA का बड़ा एक्शन: लाखों का संदिग्ध तेल जब्त, मशहूर बेकरी का लाइसेंस सस्पेंड
Nashik FDA Raid: महाराष्ट्र के नासिक, मालेगांव और आडगांव में FDA ने बड़ी कार्रवाई की। 17 लाख से अधिक का संदिग्ध सोयाबीन तेल जब्त कर एक बेकरी का लाइसेंस निलंबित किया गया।
- Written By: आकाश मसने
नासिक में सोयाबिन का तेल जब्त (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Bakery Licence Suspended: महाराष्ट्र के नासिक जिले में मिलावटखोरों और नियमों की अनदेखी करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने आयुक्त तुकाराम मुंढे के मार्गदर्शन में बड़ी कार्रवाई की है। इस व्यापक जांच अभियान से पूरे जिले के खाद्य व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।
FDA की विशेष टीमों ने नासिक शहर, मालेगांव और आडगांव क्षेत्रों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने लाखों रुपये मूल्य का संदिग्ध खाद्य भंडार जब्त किया है। इसके साथ ही, बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से चलाए जा रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए गए हैं, जबकि स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन करने वाली एक प्रसिद्ध बेकरी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मालेगांव में 17 लाख रुपये से अधिक का तेल जब्त
छापेमारी की सबसे बड़ी कार्रवाई मालेगांव के चंदनपुरी इलाके में स्थित ‘मेसर्स श्रीराम एंटरप्राइजेस’ पर हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतीक भड और चेतन परदेशी की टीम ने यहां दबिश देकर लगभग 17 लाख 27 हजार रुपये मूल्य का खुला रिफाइंड सोयाबीन तेल जब्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा: 22 अवैध पंजीयन, 19 बिल्डर और जमीन मालिकों पर कार्रवाई
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
Bhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
अधिकारियों के अनुसार, मौके पर पाया गया कि प्रतिष्ठान के पास रिपैकिंग और उत्पादन का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा, तेल की बिक्री से जुड़े पुख्ता बिल भी उपलब्ध नहीं कराए जा सके। तेल की गुणवत्ता अत्यंत संदिग्ध पाई गई है और इसमें भारी मिलावट की आशंका जताई जा रही है। FDA ने इस खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
अस्वच्छ बेकरी पर गिरी गाज और अवैध प्रतिष्ठान सील
केवल मालेगांव ही नहीं, बल्कि नासिक शहर और आडगांव क्षेत्रों में भी एफडीए की टीमों ने लगातार निरीक्षण किया। जांच के दौरान आडगांव स्थित एक प्रसिद्ध बेकरी में भारी अस्वच्छता और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नियमों का खुला उल्लंघन पाया गया। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को देखते हुए प्रशासन ने इस बेकरी का खाद्य व्यवसाय लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द
यह पूरी मुस्तैद कार्रवाई सहआयुक्त (खाद्य) मंगेश माने के नेतृत्व तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) एस. एस. देवरे, डी. एस. महाले और वी. पी. धवड के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। एफडीए अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता की सेहत से समझौता करने वाले किसी भी व्यापारी को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
