- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Illegal Passenger Vehicles Safety Issues
सड़कों पर दौड़ रहे कालबाह्य निजी यात्री वाहन, क्षमता से अधिक यात्रियों का किया जा रहा परिवहन
Expired Passenger Vehicles: गड़चिरोली शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कालबाह्य निजी यात्री वाहन क्षमता से अधिक यात्रियों को ढोते हुए सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे दुर्घटना और जनहानि की आशंका बढ़ रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे

सड़कों पर दौड़ रहे कालबाह्य निजी यात्री वाहन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Traffic Issues: गड़चिरोली शहर सहित ग्रामीण अंचलों में बड़ी संख्या में निजी यात्री वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें से कई वाहन कालबाह्य (फिटनेस और अनुमति अवधि समाप्त) हो चुके हैं, फिर भी यह वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते दिखाई देते हैं। ऐसे वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों की ढुलाई की जा रही है, किंतु संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे यात्रियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इन कालबाह्य वाहनों पर तुरंत ध्यान देने की मांग हो रही है।
सरकारी नियमों के अनुसार दोपहिया, चौपहिया तथा अन्य वाहनों के सभी दस्तावेज लाइसेंस, रोड टैक्स, पीवीसी टैक्स, बीमा आदि मान्य होने चाहिए। इन शर्तों का पालन होने पर ही वाहनों को सड़क पर निर्धारित वेग सीमा में चलाने की अनुमति मिलती है। लेकिन शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश यात्री वाहनों की अनुमति अवधि एवं दस्तावेज समाप्त हो चुके हैं। फिर भी इन वाहनों द्वारा खुलेआम यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है। कई स्थानों पर सार्वजनिक परिवहन के विकल्प न होने के कारण यात्री भी मजबूरी में ऐसे वाहनों का सहारा लेते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। संबंधित विभाग की अनदेखी चिंता का विषय है।
दुर्घटना पीड़ितों को सुविधा पाने में कठिनाई
निजी यात्री वाहनों व दोपहिया वाहनों के दस्तावेज अपूर्ण होने पर दुर्घटना होने की स्थिति में बीमा राशि या अन्य सरकारी सहायता प्राप्त करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात विभाग द्वारा लाइसेंस तथा दस्तावेजों की सख्त जांच करने की मांग उठ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
10 दिन के नवजात को गोद में लेकर 12वीं की परीक्षा देने पहुंचीं नांदेड़ की शीतल, प्रशासन ने किया ये खास इंतजाम
अजित पवार विमान हादसा: छगन भुजबल ने की जांच की वकालत, साझा किया अपना डरावना अनुभव
गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर मनपा की तैयारी, सिख-सिंधी समाज की बैठक
Dhule Crime: धुले जिले में सगाई समारोह में खूनी झड़प, तीन की मौत, कई घायल
ये भी पढ़े: रक्तदान, कॉपी-पेन ड्राइव और बुद्ध वंदना: अलग अंदाज़ में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस
‘धूम स्टाइल’ में दोपहिया चलानेवालों पर कार्रवाई आवश्यक
गड़चिरोली शहर में तेज रफ्तार से ट्रिपल सीट चलाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले तथा निजी यात्री वाहनों में अधिक क्षमता से यात्रियों को बैठाकर दौड़ाने वाले चालक यातायात पुलिस के सामने से ही गुजर जाते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। गड़चिरोली-चंद्रपुर मार्ग पर ‘धूम स्टाइल’ में स्टंट करने वालों की संख्या बढ़ गई है, जिससे अनुशासित वाहन चालकों को परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में यातायात पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है।
Gadchiroli illegal passenger vehicles safety issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
10 दिन के नवजात को गोद में लेकर 12वीं की परीक्षा देने पहुंचीं नांदेड़ की शीतल, प्रशासन ने किया ये खास इंतजाम
Feb 19, 2026 | 09:26 PMबेबी गुड्डू पर टूटा दुखों का पहाड़, फिल्ममेकर पिता MM Baig का निधन, ‘छोटी बहू’ से बनाई थी पहचान
Feb 19, 2026 | 09:25 PMUPSC की तैयारी के साथ इंसानियत की मिसाल, छात्र ने बचा खाना जानवरों को खिलाया
Feb 19, 2026 | 09:22 PMहोली के लिए कौन से रंग हैं सेफ? ऐसे बनाएं घर पर ऑर्गेनिक रंग
Feb 19, 2026 | 09:20 PMपाकिस्तान की नई ‘नापाक’ साजिश! लश्कर-ए-तैयबा महिलाओं के लिए खोल रहा 2 ट्रेनिंग सेंटर; हाई अलर्ट पर एजेंसियां
Feb 19, 2026 | 09:20 PMZIM vs SL: श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे ऐतिहासिक है ये जीत, सिकंदर रजा की टीम के लिए रिकॉर्ड्स की झड़ी
Feb 19, 2026 | 09:16 PMहरियाणा, उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में होगा एसआईआर, चुनाव आयोग का नया फरमान क्या?
Feb 19, 2026 | 09:13 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM













