गड़चिरोली में भारी वाहनों का कहर: शहर की सड़कों पर मंडराती मौत, रिंग रोड का DPR तैयार
Gadchiroli News गड़चिरोली में भारी वाहनों से बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिंग रोड का DPR तैयार हो रहा है। प्रशासन अब शहर में स्पीड ब्रेकर और 20 किमी/घंटा की गति सीमा लागू करने पर विचार कर रहा है।
- Written By: रूपम सिंह
Gadchiroli Traffic Issue(सौ.नवभारत)
Gadchiroli Traffic Issue News: गड़चिरोली जिला तेलगांना, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्य से सटा हुआ है। संबंधित राज्यों के वाहन गड़चिरोली जिला मुख्यालय से होकर ही एक-दूसरे राज्य में आवागमन करते है। लेकिन दूसरी ओर भारी भरकम वाहनों के चलते गड़चिरोली शहर में यातायात की समस्या निर्माण हो रही है।
गड़चिरोली जिला मुख्यालय से प्रतिदिन भारी वाहनों की आवाजाही होती है। भारी वाहन मुख्य चौक परिसर में पहुंचते ही यातायात प्रभावित होकर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जिसके कारण अन्य वाहनधारकों को यातायात शुरू होने तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर भारी वाहनों पर लदी सामग्री के चलते दुर्घटना होने की संभावना भी जताई जा रही है।
विशेषतः पिछले कुछ वर्षों की अवधि में शहर के विभिन्न मागों पर भारी वाहनों के चलते हादसे होकर अनेक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं अनेक लोग घायल हुए है। बावजूद इसके भारी वाहनों की रफ्तार धीमी करने में प्रशासन असफल रहा। जिसका नतीजा वर्तमान स्थिति में शहर की सड़कों पर भारी वाहनों के रूप में मौत मंडराते हुए दिखाई दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी
गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
नागपुर में छुट्टी के दिन मनपा की बड़ी कार्रवाई: कॉटन मार्केट और सीताबर्डी में हटाए अतिक्रमण, 8 ठेले जब्त
Gadchiroli Accident News: रांगी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन को निमंत्रण देने निकले युवक की मौके पर मौत
रिंग रोड का DPR तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
गडचिरोली के मुख्याधिकारी सूर्यकांत पिदुरकर ने बताया की शहर में यातायात को नियंत्रण लाने और भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसने के लिए उपाययोजना की जा रही है। इसके तहत रिंग रोड का डीपीआर तैयार करने का निर्देश जिलाधीश ने नेशनल विभाग को दिया है। जिसके तहत दो-तीन अलग-अलग तरह के नक्शे तैयार किए जाएंगे। जिसके बाद किसी एक को मंजूरी दी जाएगी। वर्तमान में यह प्रक्रिया शुरू है।
यह भी पढ़ें:- अकोला में 3 मार्च को दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ चंद्रग्रहण: 20 मिनट के अद्भुत नजारे ; जानें ग्रहण योग का असर
शहर में वाहनों की गति की सीमा हो सीमित, ब्रेकर का निर्माण करें
गडचिरोली पार्षद बालू टेंभुर्णे ने बताया की गडचिरोली जिला मुख्यालय होकर शहर के चारों प्रमुख मार्गों पर स्कूल, महाविद्यालय है। बावजूद इसके भारी भरकम वाहन समेत अन्य वाहन तेजी से दौड़ने के कारण आवागमन करने वाले नागरिक और स्कूली छात्रों पर मौत मंडराती रहती है। जिससे शहर में आवागमन करने वाले वाहनों की प्रति घंटा 20 की स्पीड होनी जरूरी है।
साथ ही स्कूल, महाविद्यालय के शुरू और बंद होने के समय शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने, शहर के चंद्रपुर और धानोरा मार्ग पर स्पीड ब्रेकर निर्माण किए गए है। उसी तर्ज पर चामोर्शी मार्ग पर भी स्पीड ब्रेकर तैयार कर उनकी ऊंचाई बढ़ाने की आवश्यकता है।
