Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में नो पार्किंग जोन अभियान तेज: 10 दिनों में 334 वाहनों पर कार्रवाई, 2 निजी बसों पर मामला दर्ज

Nagpur Bus Stand: नागपुर ST विभाग ने 200 मीटर नो पार्किंग जोन अभियान के तहत 10 दिनों में 334 वाहनों पर कार्रवाई की। गणेशपेठ बस स्टैंड पर 2 अवैध निजी ट्रैवल्स बसों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 14, 2026 | 11:38 AM

नागपुर, एसटी महामंडल, नो पार्किंग जोन, अवैध यात्री परिवहन प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एआई फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Nagpur No Parking Zone Drive: अवैध यात्री परिवहन को रोकने और बस स्टैंड परिसरों को सुव्यवस्थित करने के लिए एसटी महामंडल ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में नागपुर विभाग द्वारा चलाए गए 200 मीटर ‘नो पार्किंग जोन’ अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में 334 वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस अभियान के दौरान गणेशपेठ बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से संचालित 2 निजी ट्रैवल्स बसों पर पुलिस मामला भी दर्ज किया गया है।

क्या है मामला

एसटी महामंडल की मुख्य सुरक्षा व दक्षता अधिकारी डॉ. प्रियंका नारनवरे के आदेशानुसार और नागपुर क्षेत्र के वरिष्ठ सुरक्षा व दक्षता अधिकारी धम्मरत्न डोंगरे के मार्गदर्शन में 1 से 10 जुलाई के बीच यह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड के 200 मीटर के दायरे में अवैध रूप से यात्री ढोने वाले वाहनों के खिलाफ सघन जांच की गई।

अभियान के मुख्य आंकड़े

  • कुल कार्रवाई: 334 वाहन।
  • दंडात्मक वसूली : 2,92,050 रुपये।

कहां कितनी कार्रवाई

  • गणेशपेठ और मोरभवन बस स्टैंड परिसर में 146 वाहनों पर कार्रवाई।
  • उप-प्रादेशिक परिवहन विभाग द्वारा 8 वाहनों पर कार्रवाई।
  • ग्रामीण पुलिस बल द्वारा 178 वाहनों पर कार्रवाई।

यह भी पढ़ें:-नासिक: फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए संशोधित बीमा योजना शुरू; 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि

सम्बंधित ख़बरें

अंधेरी AC लोकल विवाद: TC को मिली क्लीन चिट, मराठी एकीकरण समिति ने जांच पर उठाए सवाल

बिना बताए गायब हुए, फिर भी नौकरी पक्की? अमरावती मनपा की ‘मेहरबानी’ पर सरकार का जोरदार ब्रेक

विदर्भ में मानसून की बेरुखी: आधी जुलाई बीतने के बाद भी नहीं बरसे बादल; गड़चिरोली-भंडारा में 50% से भी कम बारिश

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के टेरर नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का प्रहार, पुणे समेत कई शहरों में छापेमारी

निजी ट्रैवल्स की मनमानी पर लगाम

अभियान के दौरान बस स्टैंड के आसपास अवैध रूप से सवारी बैठाने वाली निजी बसों पर विशेष नजर रखी गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 2 निजी ट्रैवल्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में मध्यवर्ती कार्यशाला हिंगणा की सुरक्षा टीम, 8 डिपो के अधिकारी, 20 बस स्टैंडों के ट्रैफिक कंट्रोलर और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सक्रिय भूमिका निभाई।

Bus stand no parking zone illegal transport action nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 10:58 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • MSRTC
  • Nagpur News
  • Traffic Jam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.