गड़चिरोली में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया सीडबॉल प्रसारण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Jhinganur Forest Department: गड़चिरोली के झिंगानूर आश्रम स्कूल में वन महोत्सव के अवसर पर वन विभाग ने सीडबॉल वितरण और प्रसारण अभियान चलाया। विद्यार्थियों को सीडबॉल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
गड़चिरोली वन महोत्सव- प्रतिकात्मक फोटो- (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Van Mahotsav: पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने और हरियाली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से झिंगानूर वन परिक्षेत्र की ओर से सरकारी माध्यमिक आश्रमस्कूल, झिंगानूर में ‘वन महोत्सव’ के अवसर पर सीडबॉल (बीज गेंद) वितरण तथा प्रसारण का अभिनव कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सिरोंचा वन विभाग के उपवन संरक्षक नवकिशोर रेड्डी तथा सहायक वन संरक्षक अक्षय मीना के मार्गदर्शन में, वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रशांत नरेंद्र खैरनार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रशांत खैरनार ने कहा, ‘वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व से जुड़ा सतत दायित्व है। बढ़ते शहरीकरण के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है, इसलिए जंगलों का संरक्षण और विस्तार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सीडबॉल तकनीक कम लागत में दुर्गम क्षेत्रों तक वृक्षारोपण का प्रभावी माध्यम है। बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना जरूरी है, ताकि भविष्य में एक हरित और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।
अभियान, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
इस अभियान के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री खैरनार के निर्देशानुसार वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा वन मजदूरों ने विभिन्न स्थानीय फलदार वृक्षों के बीज एकत्रित कर बड़ी संख्या में सीडबॉल तैयार किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सीडबॉल बनाने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया गया। मिट्टी और गोबर से बने छोटे-छोटे गोले से पेड़ कैसे उगते हैं, इसे लेकर बच्चों में काफी उत्सुकता दिखाई दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सीडबॉल बनाने की प्रक्रिया, उसका महत्व और पर्यावरण संरक्षण में उसकी भूमिका की विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस गतिविधि में भाग लिया।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल नगर परिषद चुनाव के 6 महीने बाद भी विकास कार्य ठप, नगराध्यक्ष और पार्षदों पर उठ रहे सवाल
आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, नितेश राणे के लव जिहाद बयान पर वारिस पठान का पलटवार
नवभारत एजुकेशन समिट-2026: सरकारी स्कूलों की दशा बदलने के लिए सरकार, शिक्षक व पालकों का साथ आना जरूरी-पंकज भोयर
नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने पैरों में गिरा युवक, मुंबई के बोरीवली से वायरल हुआ प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा
ये भी पढ़े: गड़चिरोली के चुरचुरा और बोदली मेंढा क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
2 से 3 हेक्टेयर भूमि पर सीडबॉल का प्रसारण
प्रशिक्षण के बाद आश्रमस्कूल परिसर की लगभग 2 से 3 हेक्टेयर खाली तथा बंजर भूमि पर सीडबॉल का प्रसारण किया गया, वन विभाग ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्षा ऋतु में इन सीडबॉल से बड़ी संख्या में फलदार वृक्ष विकसित होंगे और पूरा क्षेत्र हरियाली से आच्छादित हो जाएगा। उपक्रम की सराहना इस अवसर पर समाजसेवी रामचंद्र कुमरी, स्थानीय ग्रामीण, शासकीय माध्यमिक आश्रमस्कूल प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण तथा वन विभाग के अधिकारी, क्षेत्र सहायक, वनरक्षक तथा वन श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वन विभाग, स्कूल तथा स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस उपक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
