ठाणे में ट्रैफिक नियम तोड़े तो AI कैमरे काटेंगे चालान: नितिन कंपनी जंक्शन पर ITMS शुरू; लगेंगे 350 हाईटेक कैमर
Thane Traffic ITMS: ठाणे के नितिन कंपनी जंक्शन पर एआई-बेस्ड आईटीएमएस कैमरे शुरू किए गए हैं। डीसीपी पंकज शिरसाट के अनुसार, पूरे आयुक्तालय में 350 कैमरे लगाकर 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
- Written By: रूपम सिंह
ठाणे में ट्रैफिक र (सोर्स- सोशल मीडिया)
Thane Traffic Management Pankaj Shirsat DCP: ठाणे ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज करना अब ड्राइवरों को महंगा पड़ सकता है। ठाणे आयुक्तालय में करीब 350 स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट आईटीएमएस कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे ट्रैफिक को रेगुलेट करने में मदद मिलेगी। परियोजना के पहले चरण में ठाणे शहर के कैडबरी जंक्शन के बाद अब ठाणे के अति व्यस्त नितिन कंपनी जंक्शन पर स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत आठ ए आई-बेस्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
इससे सिग्नल जंपिंग, जेबरा क्रॉसिंग पार करना, स्टॉप लाइन तोड़ना, ट्रिपल सीट, बिना हेलमेट के टू-व्हीलर चलाना, और बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने पर 24 घंटे नज़र रखी जाएगी। भले ही अब पुलिस न हो लेकिन कैमरों के जरिये नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। ट्रैफिक विभाग के पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाट के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठाणे आयुक्तालय में करीब 350 स्टेट- ऑफ-द-आर्ट आईटीएमएस कैमरे लगाए जाएंगे।
इस पहल से ट्रैफिक को रेगुलेट करने में मदद मिलेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। ठाणे पुलिस आयुक्त के अधिकार क्षेत्र में ठाणे शहर, कलवा, मुंब्रा, दिवा, डोंबिवली, कोपर, ठाकुर्ली, कल्याण, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर और भिवंडी आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: रिद्धपुर में दूषित पानी से डायरिया का भारी प्रकोप, एक ही परिवार के कई लोग चपेट में, 50 बीमार
छत्रपति संभाजीनगर: लायन्स क्लब मिडटाउन का शपथ ग्रहण; स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनेगा 40 करोड़ का मेडिकल पार्क
यवतमाल में बढ़ा मच्छर जनित बीमारियों का खतरा, मलेरिया के 12 और डेंगू के 5 मरीज मिले, 3.5 लाख सैंपल जांचे
पुणे में गड्ढों की शिकायत करने वाला ‘रोड मित्र’ ऐप महीनों से बंद; बदहाल सड़कों से जनता परेशान, PMC पर उठे सवाल
इस बड़े इलाके में ट्रैफिक को सुरक्षित और ज्यादा अनुशासित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस लागू किया है। यह सिस्टम ठाणे शहर में 1 सितंबर, 2025 से लागू किया गया है और पहले फेज़ में कैडबरी जंक्शन पर 12 लेटेस्ट कैमरे लगाए गए हैं। अब यह सिस्टम नितिन कंपनी जंक्शन पर शुरू किया जा रहा है।
24 घंटे चालू रहेगा सिस्टम
नितिन कंपनी सिग्नल पर कुल आठ हाई डेफिनिशन कैमरे चारों दिशाओं से आने वाली गाड़ियों पर नजर रखेंगे। क्योंकि ये कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं, इसलिए ये ड्राइवरों द्वारा किए गए नियमों के उल्लंघन को अपने आप कैप्चर और रिकॉर्ड करेंगे।
यह भी पढ़ें:- पुणे में गड्ढों की शिकायत करने वाला ‘रोड मित्र’ ऐप महीनों से बंद; बदहाल सड़कों से जनता परेशान, PMC पर उठे सवाल
जेबरा क्रॉसिंग पर गाड़ी पार्क करने, स्टॉप लाइन पार करने, रेड सिग्नल तोड़ने, टू-व्हीलर पर तीन लोगों के बैठने, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने और फोर-व्हीलर में सीट बेल्ट न पहनने जैसे अलग-अलग उल्लंघनों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, अगले फेज में, तीनहाथ नाका, माजीवाड़ा, कापूरबावड़ी, आनंदनगर, ओवला, अंजुर फाटा, कल्याण नाका और दिघे चौक पर भी आईटीएमएस कैमरे लगाए जाएंगे। पूरा सिस्टम 24 घंटे चालू रहेगा और ट्रैफिक पर लगातार नजर रखी जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाट ने बाताया की आईटीएमएस 66 सिस्टम से ट्रैफिक पुलिस और ड्राइवरों के बीच सड़क पर होने वाले झगड़े नहीं होंगे और क्राइम पर भी लगाम लगेगी। इससे लंबे समय की ट्रैफिक प्लानिंग में भी मदद मिलेगी। अगर आप ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, तो कैमरे के सबूत के आधार पर सीधे आप तक फाइन का नोटिस पहुंचेगा, फिर, एक सुरक्षित और अनुशासित शहर के लिए नियमों का पालन करके सहयोग करें
