Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिला अस्पताल से उपकेंद्र तक…ठप होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, 20 अक्टूबर से ठेकाकर्मियों का आंदोलन

Gadchiroli News: गड़चिरोली में स्वास्थ्य विभाग के 200 ठेका कर्मचारी न्यूनतम वेतन न मिलने पर सोमवार से कामबंद आंदोलन करेंगे। बालू टेंभुर्णे ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 19, 2025 | 08:56 AM

स्वास्थ्य विभाग के ठेकाकर्मचारी (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Health Department Contract Workers Strike: गड़चिरोली जिले के स्वास्थ्य विभाग में ठेका पद्धति से काम करने वाले कर्मचारियों को कम वेतन में काम करना पड़ रहा है। जिससे किमान वेतन अधिनियम 1948 अनुसार ठेका कामगारों को भी वेतन दें, इस मांग को लेकर सोमवार से जिले के करीब 200 कामगार कामबंद आंदोलन करेंगे। ऐसी जानकारी शनिवार को स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वंचित बहुजन आघाड़ी के पूर्व विदर्भ समन्वयक बालू टेंभुर्णे ने दी है।

टेंभुर्णे ने बताया कि गड़चिरोली के जिला अस्पताल, जिला महिला व बाल अस्पताल समेत स्वास्थ्य उपकेंद्र में एमवीजी और ओजोन कंपनी द्वारा ठेका पर जिले में करीब 200 कामगार कार्यरत है। लेकिन संबंधित कामगारों को निश्चित वेतन अनुसार वेतन नहीं मिलने के कारण अब कामगारों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ेगा।

ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप

एमवीजी नामक नासिक के तंत्रज्ञान व ओजोन चंद्रपुर के ठेकेदार के पास पिछले 8 से 10 वर्षों से करीब 200 महिला-पुरुष कामगार स्वच्छता की जिम्मेदारी संभाल रहे है। 8 घंटे काम करने वाले इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देना अनिवार्य होते हुए भी ठेकेदार द्वारा मनमानी कर कामगारों को केवल 9 हजार और 11 हजार रुपये अल्प वेतन दिया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

छोटे उद्योग ही हैं देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, ‘इंडिया बाय MSME’ कार्यक्रम में मंत्री लोढ़ा का दावा

Nashik Politics: नासिक मनपा में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के बदले विभाग

‘आयुष्मान भारत’ योजना बनी सफेद हाथी! विधानसभा में घिरी महायुति सरकार

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय हब, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की कार्य प्रगति की समीक्षा

यह भी पढ़ें:- आरक्षण पर फिर बढ़ा सियासी पारा, आपस में भिड़े दो मंत्री, विखे पाटिल बोले- मैं छगन भुजबल की…

दोनों ठेकेदारों के पास काम करने वाले कामगारों को किमान वेतन अनुसार 15800 वेतन देने की मांग को लेकर सोमवार 20 अक्टूबर से जिले के कामगार बेमियादी आंदोलन करने की जानकारी दी।

संवाददाता सम्मेलन में जीके बारा शिंगे, भारत रायपुरे, साक्षी मडावी, भावना उरकुडे, वैशाली सालोरकर, साक्षी मडावी, साक्षी तुबडे, भावना उरकुडे, रवि उंदिरवाडे, नितेश जुमनाके, देवीदास समर्थ, पवन नान्हे, विलास घुबडे, अभिषेक मानकर, श्रीधर चिमुरकर आदि समेत बड़ी संख्या में ठेका कामगार उपस्थित थे।

Gadchiroli health workers strike over minimum wages

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2025 | 08:56 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Health Department

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.