आरक्षण पर फिर बढ़ा सियासी पारा, आपस में भिड़े दो मंत्री, विखे पाटिल बोले- मैं छगन भुजबल की...

Maratha Reservation: ओबीसी नेता छगन भुजबल ने मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर मराठा आरक्षण को लेकर निशाना साधा। जवाब में पाटिल ने कहा कि मैं भुजबल से मिलकर गलतफहमी दूर करूंगा।
chhagan bhujbal vs radhakrishna vikhe patil
मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल व छगन भुजबल (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Radhakrishna Vikhe Patil Reply To Chhagan Bhujbal: ओबीसी नेता व कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर अपनी ही सरकार के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को बीड की सभा में कहा कि पाटिल ने मराठा समाज के लिए हैदराबाद गजट को मान्यता दिला कर पूरे महाराष्ट्र में अराजकता फैलाई है। अब पाटिल ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि मैं भुजबल से मिलकर उन्हें समझाऊंगा।

मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कर दिया है कि ओबीसी हमारे डीएनए में है। इसलिए कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। मराठवाड़ा में मराठा समुदाय के मुद्दे को कानूनी दायरे में रखकर सुलझाया गया है। मैं इस बारे में जस्टिस शिंदे को अपने साथ ले जा रहा हूं। वे उन्हें सब कुछ समझा देंगे और भुजबल की गलतफहमी दूर हो जाएगी।

जस्टिस शिंदे समझा देंगे

मंत्री पाटिल ने कहा कि मैं साफ करना चाहता हूं कि मैंने ओबीसी आरक्षण को ठेस पहुंचाए बिना आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कि छगन भुजबल एक वरिष्ठ नेता है और मैं उनका सम्मान करता हूं।

पाटिल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए मैंने कभी ओबीसी-मराठा के बीच विवाद पैदा नहीं किया, प्रगतिशील महाराष्ट्र में सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं।

मंत्री पाटिल ने कहा कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने ईमानदारी से आंदोलन चलाया। हमने जो कुछ भी किया है, वह कानून के दायरे किया है। ओबीसी नेता भुजबल का आरोप है कि हैदराबाद गजट को मान्यता देने से ओबीसी आरक्षण को धक्का लगेगा, लेकिन पाटिल इससे इंकार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com