-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Flood Crop Damage Farmers Loss 2026
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
- Written By: आंचल लोखंडे
Chandrapur Crop Damage: चंद्रपुर जिले में भारी बारिश और बाढ़ के बाद सैकड़ों हेक्टेयर में धान, कपास, सोयाबीन और मक्का की फसलें बर्बाद होने लगी हैं। तीन दिन तक पानी में डूबी फसलों की जड़ें सड़ रही हैं।

चंद्रपुर बाढ़ एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur Flood: चंद्रपुर जिले में पिछले तीन दिन निर्माण हुई बाढ़ की गंभीर परिस्थितियों के दुष्प्रभाव अब धीरे धीरे सामने आने लगी है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भारी बारिश और नदियों के उफान के चलते सैंकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र की फसल बर्बाद होने की स्थिति स्पष्ट होने लगी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाढ़ का पानी जैसे जैसे उतरने लगा है, उक्त क्षेत्रों में धान, कपास, सोयाबीन तथा मवका की फसलें बबर्बाद होने का दुर्भाग्यपूर्ण चित्र उभरकर सामने आने लगा है।
यह फसलें तीन दिन तक बाढ़ के पानी से घिरी रहने के कारण उक्त फसलों की जड़ें अब सड़ने लगी है। जिससे संबंधित किसानों की आंखों से आंसू छलकने लगे है। उल्लेखनीय है कि, जिले के साथ साथ समीपवर्ती सभी जिलों में पिछले सप्ताह हुई अत्यधिक बारिश के कारण जिले से गुजरने वाली वर्धा, इराई, झरपट समेत कई अन्य नदियां तथा नालें उफान पर थे।
तीन दिन पानी में डूबी फसलें सड़ने लगीं
जिससे न केवल जिले में नदी किनारे बसे कई गांव तथा चंद्रपुर शहर की कई बस्तियां जलमग्न हुई थी। शुक्रवार की रात से जिले में नदी किनारे बसे क्षेत्रों में वर्धा, इराई तथा झरपट नदियों का पानी प्रवेश करने लगा था। अचानक निर्माण हुई इस बाढ़ की स्थिति के चलते जिले के कई बाढ़ प्रभावित गांवों तथा शहरी बस्तियों से बाढ़ में फंसे लोगों को नाव की सहायता से सुरक्षित स्थानों पर स्थलांतरित करना पड़ा था। बाढ़ का यह पानी प्रभावित क्षेत्रों में – तीन दिनों तक कायम रहा तथा बाद में यह – पानी उतरना शुरू हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Pink Platform: मुंबई में SRUCC की बैठक में प्रस्ताव, लोकल के महिला डिब्बे के सामने गुलाबी स्टॉपिंग पॉइंट!
बुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर
अंकुरित फसल हो गयी खराब
बताया जाता है कि, खेतों में लगातार तीन दिनों तक बाढ़ का पानी तथा कीचड़ जमा होने से कई हेक्टेयर क्षेत्रों में अंकुरित फसल खराब हो चुकी है, सोयाबीन, कपास, धान, मक्का की यह फसलें अब सड़ने लगी है। हाथ में आनेवाली लहलहाती फसलों को यकायक बर्बाद होता देख अब किसानों की आंखें नम हो रही है।
ये भी पढ़े: हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
किसानों को अब महीनों की उनकी मेहनत, लागत पानी में बह जाने से आनेवाले दिनों में उन्हें भारी वित्तीय संकट का सामना करने की नौबत आ गयी है। जिले में बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान की समूची जानकारी लेने में अब प्रशासन तथा कृषि विभाग ने पहल शुरू कर दी है।
Chandrapur flood crop damage farmers loss 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
Aug 04, 2026 | 01:37 PMExplainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
Aug 04, 2026 | 01:36 PMPink Platform: मुंबई में SRUCC की बैठक में प्रस्ताव, लोकल के महिला डिब्बे के सामने गुलाबी स्टॉपिंग पॉइंट!
Aug 04, 2026 | 01:31 PMSL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
Aug 04, 2026 | 01:31 PMआजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
Aug 04, 2026 | 01:18 PMबुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
Aug 04, 2026 | 01:17 PMYeh Rishta Kya Kehlata Hai में हो गई कबीर के परिवार की एंट्री, दमानी की बात सुन अरमान बना एंग्री यंग मैन
Aug 04, 2026 | 01:17 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM












