OTP आया लेकिन सिलेंडर नहीं! श्री गैस एजेंसी पर बड़ा हंगामा, गड़चिरोली में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार

Gadchiroli Gas Agency Cylinder Shortage: गड़चिरोली में श्री गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी हंगामा। 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर, आपूर्ति विभाग ने शुरू की जांच। अनियमितता के लगे गंभीर आरोप।
Consumers protest at Shree Gas Agency in Gadchiroli over gas cylinder shortage and delivery irregularities. Supply Department officials initiate a probe after formal complaints.
गैस सिलेंडर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shree Gas Agency Protest: पिछले कुछ दिनों से शहर समेत तहसील के गैस सिलेंडरधारकों को सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ प्रशासन द्वारा जिले में सिलेंडर की किल्लत नहीं होने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर सिलेंडर के लिए बुकिंग करने पर 15 दिनों से अधिक की अवधि बीत जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता पूरी तरह त्रस्त हो गए है।

वहीं आए दिन एजेंसी में जाकर सिलेंडर कब मिलेगा? ऐसी पूछताछ कर रहे है। इस बीच शनिवार को कुछ लोगों को सिलेंडर की बुकिंग करने के 15 दिन बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से शहर के बाजार चौक स्थित श्री गैस एजेंसी में पहुंचे। जहां पर एजेंसी के कर्मियों द्वारा समाधानकारक जबाव नहीं मिलने से उपभोक्ताओं ने हंगामा मचा दिया। और इस मामले की शिकायत सीधे जिला आपूर्ति अधिकारी से की।

जिसके बाद जिला आपूर्ति अधिकारी ने अपने अधिनिस्त कर्मचारियों का पथक श्री गैस एजेंसी में भिजवाकर जांच करने का आदेश दिए। जिसके अनुसार पथक एजेंसी में पहुंचकर जांच करने में जुट गया। और अनियमितता दिखाई देने पर गैस एजेंसी (Gas Agency) के कुछ दस्तावेज ले जाने की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने दी है।

शिकायत करते ही पहुंची टीम

संबंधित एजेंसी से जुड़े अनेक उपभोक्ताओं ने 15 दिने पहले गैस की बुकिंग की और उन्हें ओटीपी भी प्राप्त हुआ। लेकिन 15 से अधिक दिनों की अवधि बीत जाने के बाद भी उनके घरों तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में शनिवार को कुछ लोगों द्वारा एजेंसी पहुंचकर जांच करने पर 27 मार्च को बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को अब तक सिलेंडर नहीं मिला, लेकिन 5 अप्रैल को बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने की शिकायत करते ही आपूर्ति विभाग की टीम एजेंसी में पहुंचकर जांच शुरू की।

आपूर्ति विभाग से की लिखित शिकायत

गड़चिरोली समाजसेवी एजाज शेख ने कहा मैंने 27 मार्च को गैस सिलेंडर (Gas Agency) के लिए बुकिंग किया। और मुझे तत्काल ओटीपी भी प्राप्त हुआ। लेकिन अब 15 दिनों से अधिक अवधि बीत जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से इस मामले की लिखित शिकायत आपूर्ति विभाग में की गई है। विशेषत: 20 मार्च को बुकिंग करने वालों को भी सिलेंडर नहीं मिलने की जानकारी है। तहसील कार्यालय की आपूर्ति विभाग के पथक के जांच के दौरान मैं उपस्थित था।

रिपोर्ट प्राप्त होते ही जानकारी साझा की जाएगी

गड़चिरोली जिला आपूर्ति अधिकारी सुधाकर पवार ने कहा संबंधित गैस एजेंसी में अनियमितता होने की शिकायत प्राप्त होते ही हमने तत्काल तहसील कार्यालय की आपूर्ति निरीक्षक आंबेकर के नेतृत्व में पथक को एजेंसी में भिजवाया है। वहां पर पथक ने जांच शुरू की है। लेकिन अब तक पथक की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। रिपोर्ट प्राप्त होते ही जानकारी साझा की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com