मासूमों की चीख से दहला धानोरा! पत्नी का सिर कूचलकर पति ने गटका जहर, अनाथ हुए 4 बच्चे
Gadchiroli Dhanora Murder Suicide News: गड़चिरोली के धानोरा में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत: पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या। 4 मासूम बच्चे हुए अनाथ। पुलिस जांच जारी।
- Written By: प्रिया जैस
बुलढाणा में हत्या (डिजाइन फोटो)
Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली जिले के धानोरा तहसील के रुपिनगट्टा गांव में एक खलबली मचा देने वाली घटना सामने आयी है। पारिवारिक विवाद चरम पर पहुंचने पर पति ने पत्नी की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की। इसके बाद स्वयं ही जहर पीकर आत्महत्या की। मृतकों को राकेश सुकना कुजूर (37) व कलिष्टा राकेश कुजूर (32) है। इस घटना से धानोरा तहसील समेत जिले में खलबली मच गयी है। वहीं माता-पिता की मृत्यु से चार बच्चे अनाथ हो गये है।
जानकारी के अनुसार, धानोरा तहसील के पेंढरी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत आने वाले तथ छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर रुपीनगट्टा गांव बसा हुआ है। खेती कार्य करने वाला राकेश कुजूर यह पिता सुकना कुजूर (62) पत्नी कलिष्टा कुजूर समेत चार बच्चों के साथ जीवनयापन कर रहा था। वर्तमान में चहुओर खेतों में धान कुटाई का कार्य शुरू है। राकेश कुजूर के खेत में धान की कुटाई 5 जनवरी को हुई।
घर नहीं पहुंचे पति-पत्नी
कुटाई किया गया धान खेत में ही रखा गया था। मंगलवार को पति-पत्नी दोनों खेत पर गये थे। इस बीच राकेश के पिता सुकना कुजूर व राकेश की बेटी खेत पर ही थी। दोपहर 3 बजे के दौरान दंपति घर की ओर जाने की बात कह खेत से निकल गये। लेकिन शाम होने के बाद दादा-पोती घर पहुंचने के बाद उन्हें राकेश और कलिष्टा नहीं दिखाई दिये।
सम्बंधित ख़बरें
13 नवजात शिशुओं की जान पड़ गई थी खतरे में, गड़चिरोली के सरकारी अस्पताल में लगी आग से मचा बवाल
लगातार बारिश से गड़चिरोली बेहाल, नदी-नाले उफान पर, सड़कें टूटीं, फसलें बर्बाद, कई गांवों का टूटा संपर्क
Gadchiroli News: गड़चिरोली में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 23 लाख का माल जब्त
Gadchiroli Tragedy: सती नदी में नहाने गए 4 बच्चों में से 3 की डूबने से मौत, एक ने बचाई जान
इसकी जानकारी परिजन और ग्रामीणों को दिये जाने के बाद दोनों की खोजबीन शुरू की गई। लेकिन देर रात तक दोनों का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद दोबारा बुधवार को ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करने पर गांव से कुछ किमी दूरी पर स्थित गागीरमेटा पहाड़ी परिसर में दोपहर के समय कनिष्ठा का खून से सना शव मिला। घटनास्थल पर खून मखा पत्थर भी दिखाई दिया।
जिससे उनकी पत्थर से वार कर हत्या करने की बात स्पष्ट हुई। लेकिन राकेश नहीं दिखाई देने से हत्या कर वह फरार होने का समझकर उसकी खोजबीन ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। इस दौरान गुरुवार को सुबह के समय राकेश के खेत में ही उसका शव मिला। राकेश ने पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं जहर पीकर आत्महत्या करने की बात स्पष्ट हुई। घटना की जानकारी झाडापापडा ग्रापं के सरपंच खंडेराम ने पेंढरी पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें – किडनी कांड दबाने की कोशिश! पीड़ित रोशन पर बनाया शिकायत वापसी का दबाव, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
इधर घटना की जानकारी मितले ही पेंढरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी समेत पुलिस पथक घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल भिजवाया है। मामले की अधिक जांच पेंढरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में शुरू है।
संदेह से पत्नी की हत्या?
किसान राकेश कुजर उसकी पत्नी कलिष्टा के चरित्र पर संदेह जताने की जानकारी मिली है। इस संदेह और घरेलू बातों के चलते पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद हो रहे थे। बुधवार को भी खेत से वापस लौटते समय दोनों के बीच विवाद हुआ।
जहां विवाद चरम पर पहुंचते ही राकेश ने पत्नी कलिष्टा पर सिर पर पत्थर से हमला उसकी हत्या की। और घटनास्थल पर ही शव को छोड़ खेत पर चला गया। ऐसे में उसके हाथों से घटी घटना का पश्चाताप होने पर उसने जहर पीकर आत्महत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दादा सुकना पर बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी
राकेश कुजूर व कलिष्टा कुजूर दंपति को मानवी राकेश कुजूर (12), मेहमा राकेश कुजूर (9), आर्णव राकेश कुजूर (7) और शालिनी राकेश कुजूर (5) तीन बेटी और एक बेटा है। अपने परिवार के साथ खुशहाली में रहने वाले इन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु के बाद चारों मासूम बच्चे अनाथ हो गये है।
वहीं बुजुर्ग दादा सुकना पर चारों बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी आ गयी है। एक तरफ बेटे और बहू की मृत्यु का दुख और दूसरी ओर चार पोतों के परवरिश और शिक्षा की जिम्मेदारी से वृध्द व्यक्ति दोहरे संकट में पड़ गया है।
