Konkan Congress workshop (सोर्सः सोशल मीडिया)
Konkan Congress Workshop: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 12 वर्षों से हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा कर देश में विभाजन की राजनीति कर रही है।
चिपलूण में आयोजित कार्यशाला को ऑनलाइन संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले षड्यंत्र को विफल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पराजय से हताश हुए बिना पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करें और राहुल गांधी का हाथ थामें।
प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि संगमेश्वर स्थित छत्रपति संभाजी महाराज के स्मारक की स्थिति अत्यंत दयनीय है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने कई बार घोषणाएं कीं, लेकिन अमल आज तक नहीं हुआ। यह भाजपा सरकार की लापरवाही का प्रमाण है।
सपकाल ने कोकण में प्रस्तावित लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड की केमिकल परियोजना का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि इटली में बंद हो चुकी इस कंपनी की तकनीक से कोकण का पर्यावरण बर्बाद होगा। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानमंडल में भी उठाएगी।
ये भी पढ़े: अजित की मौत 100 प्रतिशत साजिश, विजय वडेट्टीवार के दावे से महाराष्ट्र की राजनीति में मचा हड़कंप
विधायक भाई जगताप ने कहा कि इस शिविर से कार्यकर्ताओं को वैचारिक दिशा और नई ऊर्जा मिली है। ऐसे शिविर राज्य के अन्य हिस्सों में भी आयोजित होने चाहिए।