Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में 6.5 लाख प्रॉपर्टी धारकों से 900 करोड़ वसूली का लक्ष्य, कमिश्नर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Thane Property Tax: ठाणे नगर निगम ने 6.5 लाख प्रॉपर्टी धारकों से 900 करोड़ वसूली का लक्ष्य तय किया है और बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 01, 2026 | 09:55 PM

PropertyTax Defaulters (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Municipal Corporation Action: ठाणे शहर में संपत्ति कर बकायादारों पर लगाम कसने की तैयारी ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी टैक्स को नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत माना जाता है।

टीएमसी कमिश्नर सौरभ राव ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, ठाणे में करीब 6.5 लाख प्रॉपर्टीज़ टैक्स के दायरे में आती हैं, जिनमें से लगभग एक लाख प्रॉपर्टी धारकों ने अब तक नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है। उनकी प्रॉपर्टीज़ को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नर ने डिफॉल्टर्स के नाम अखबारों में प्रकाशित करने के भी निर्देश दिए हैं।

630 करोड़ की वसूली

इस वर्ष के बजट में नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग को 900 करोड़ रुपये संग्रह का लक्ष्य दिया गया था। अब तक नगर निगम 630 करोड़ रुपये टैक्स वसूलने में सफल रहा है। मार्च के अंत तक निगम को 270 करोड़ रुपये और एकत्र करने हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गुरु तेग बहादुर का बलिदान आस्था की रक्षा का प्रेरणास्रोत, खारघर में शहीदी समागम में CM देवेंद्र का नमन

कोकण विभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तीन दिवसीय कार्यशाला, भाजपा की विभाजनकारी राजनीति बंद हो: चेन्नीथला

दरेगांव में लापरवाही: मिट्टी बनी धधकती भट्टी, 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से मिट्टी पिघलकर बनी ‘लावा’

आरपीआई (आठवले) की बैठक में पूर्व विधायक पप्पू कालानी की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज

बताया गया है कि नगर निगम में पंजीकृत करीब साढ़े छह लाख प्रॉपर्टीज़ में से लगभग 1.10 लाख प्रॉपर्टी धारकों ने अभी तक टैक्स नहीं भरा है। इस कारण प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने डिफॉल्टर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि कई करदाताओं ने समय पर टैक्स भरकर नगर निगम का सहयोग किया है, लेकिन कुछ करदाता अब भी बकाया हैं।

टैक्स न भरने वालों पर कार्रवाई

चालू वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक बकाया वसूली का लक्ष्य तय किया गया है। टैक्स न जमा करने वालों में अब तक 515 प्रॉपर्टी जब्त की गई हैं और 223 प्रॉपर्टी सील की गई हैं। इसके अलावा 1,206 डिफॉल्टर्स की पानी की आपूर्ति काट दी गई है।

ये भी पढ़े: मुंबई के फूल कारोबारियों के चेहरे खिले, सरकार के कृत्रिम फूलों की बिक्री पर प्रतिबंध के फैसले का किया स्वागत

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे कार्यालय

करदाताओं की सुविधा के लिए सभी वार्ड स्तर के कलेक्शन सेंटर 31 मार्च तक प्रत्येक शनिवार सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक और रविवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुले रहेंगे। करदाता नगर निगम के 21 कलेक्शन सेंटर में से किसी भी केंद्र पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं। साथ ही वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से तथा Google Pay, PhonePe और BHIM App के जरिए भी ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

Thane property tax collection target tmc crackdown

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2026 | 09:40 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • NMC
  • Property Tax
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.