-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Bank Parking Issue Customers Troubled
बैंकों में नहीं पार्किंग व्यवस्था, सड़कों पर वाहनों की कतार, ग्राहक पूरी तरह हुए त्रस्त
- Written By: आंचल लोखंडे
Parking Issue: गड़चिरोली में राष्ट्रीयकृत बैंकों के सामने पार्किंग की सुविधा नहीं होने से ग्राहक परेशान। सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर पुलिस कार्रवाई की नौबत आई है।

बैंकों में नहीं पार्किंग व्यवस्था (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिला मुख्यालय होने के कारण यहां अनेक राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाएं कार्यरत हैं। शहर और तहसील के हजारों लोगों के खाते इन्हीं बैंकों में हैं, जिसके चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक बैंकिंग कार्यों के लिए शाखाओं में पहुंचते हैं। हालांकि, शहर के किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे बैंक में कामकाज के लिए आने वाले ग्राहकों को मजबूरन अपनी दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ती है।
विशेष रूप से चंद्रपुर मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्राहक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटना की संभावना लगातार बनी हुई है। नागरिकों और बैंक ग्राहकों ने मांग की है कि राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाएं जल्द से जल्द उचित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराएं।
पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे ग्राहक
बैंक शाखाओं के सामने पार्किंग सुविधा न होने से ग्राहकों को अपनी वाहन सड़क किनारे रखनी पड़ती है। इस दौरान शहर के चारों मुख्य मार्गों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। नतीजतन, बैंक में कामकाज के लिए आने वाले ग्राहकों को बार-बार पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्राहक पूरी तरह त्रस्त हो गए हैं और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Markandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
दुर्घटना की आशंका
चंद्रपुर मार्ग पर तीन प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाएं स्थित हैं, जहां रोज सैकड़ों की संख्या में ग्राहक आते हैं। लेकिन पार्किंग सुविधा के अभाव में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना मजबूरी बन गया है। इन सड़कों से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों के चलते कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
ये भी पढ़े: चना और लखोरी फसल पर इल्लियों का कहर, बदलते मौसम और कीट प्रकोप से किसान चिंतीत
उपाय योजना की आवश्यकता
गड़चिरोली में वर्षों से बैंक शाखाओं के बाहर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस समस्या के चलते बैंक ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि बैंक प्रबंधन और प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और शीघ्र ही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए ताकि ग्राहकों को राहत मिल सके।
Gadchiroli bank parking issue customers troubled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














