-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Due To The Fear Of Raids Panthels Of The City Are Being Sold Secretly After The Action Of Fda
छापे के भय से शहर के पानठेले बंद, FDA की कार्यवाही के बाद छिपकर की जा रही बिक्री
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
गड़चिरोली. गड़चिरोली जिले में शराब और तंबाकूजन्य पदार्थ बिक्री पर पाबंदी लगाई गयी है. बावजूद इसके जिले में शराब और तंबाकूजन्य पदार्थो की बिक्री शुरू है. गड़चिरोली जिला मुख्यालय समेत संपूर्ण जिले में पानठेला धारकों द्वारा मजा नामक सुगंधी तंबाकू का उपयोग कर खर्रे की बिक्री की जा रही है. ऐसे में दो दिन पहले अन्न व औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने विभिन्न जगह पर छापामार कार्रवाई कर मजा नामक सुगंधित तंबाकू जब्त किया है.
विभाग की इस कार्रवाई के चलते शहर के पानठेलाधारकों में खलबली मच गयी है. वहीं कार्रवाई के भय के चलते शहर के अनेक पानठेले बंद किये गये हैं. विशेषत: कार्रवाई न हो, इसलिये विक्रेता चोरी-छिपे खर्रे की बिक्री करते नजर आ रहे हैं. विभाग की इस कार्रवाई से पानठेला संचालकों के सामने रोजगार की समस्या निर्माण हो गयी है.
दो दिनों में 10 रु. से बढ़ी खर्रे की कीमत
दो दिन पहले अन्न व औषध प्रशासन द्वारा मजा तंबाकू की तस्करी करने वाले पर कार्रवाई कर मजा पकड़ने के बाद शहर के पानठेला चालकों में आपूर्ति होना बंद हो गया. आपूर्ति बाधित होने से विक्रेताओं ने एक ही दिन में 30 रु. में मिलनेवाले खर्रे की कीमत 10 रु. से बढ़ाकर 40 रु. कर दी है. जिसके कारण खर्रा शौकीनों को अतिरिक्त 10 रु. देकर खर्रा खरीदना पड़ रहा है. इससे शौकीनों को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू पर शिकंजा, गोंदिया में FDA की छापेमारी से गुटखा माफियाओं में हड़कंप
भारत में हर चौथी सिगरेट गैरकानूनी! सरकार को सालाना 23,000 करोड़ का नुकसान, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
Tobacco Trade Sambhajinagar: खौफ में गुटखा किंग! FDA ने 7 दुकानों पर जड़ा ताला, लाखों का जहरीला माल बरामद
बाहर राज्य से हो रही सुगंधित तंबाकू आपूर्ति
गड़चिरोली जिला छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और तेलंगाना राज्य से सटा हुआ है. गड़चिरोली जिले में सर्वाधिक तेलंगाना राज्य से ही सुगंधि तंबाकू की तस्करी की जाती है. अब पुलिस विभाग द्वारा अनेक बार छत्तीसगढ़ राज्य से सुगंधि तंबाकू की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. बाजवूद इसके छग से गड़चिरोली जिले में सुगंधित तंबाकू की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. जिससे संबंधित विभाग को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है.
Due to the fear of raids panthels of the city are being sold secretly after the action of fda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMरायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














