-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Children Led The Movement On Childrens Day 8th Day Of Fasting Of Madigatta Disrupted
बाल दिवस पर बालकों ने किया आंदोलन का नेतृत्व, मेड़ीगट्टा बाधितों के अनशन का 8 वां दिन
- Written By: नवभारत डेस्क

सिरोंचा. तेलंगाना सरकार द्वारा सिरोंचा तहसील की सीमा पर बनाए गए मेडीगट्टा प्रकल्प के चलते सिरोंचा तहसील के किसानों का भारी नुकसान हुआ है. प्रकल्प के बैक वॉटर के चलते किसानों की फसल पुरी तरह बर्बाद हो गयी है. जिससे अनेक किसान भुमिहिन हो गये. और अनेक किसानों पर भुमिहिन होने की नौबत आन पड़ी है. लेकिन दुसरी ओर प्रकल्प के बाधित किसानों को उचित न्याय नहीं दिया जा रहा है.
जिससे प्रकल्प के बाधित किसानों ने गत सोमवार से सिरोंचा तहसील मुख्यालय में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया है. ऐसे में आंदोलन के आठवें दिन सोमवार को बाल दिवस पर प्रकल्प बाधितों के बच्चों ने एक दिवसीय धरना देकर आंंदोलन का नेतृत्व किया है. विशेषत: रविवार को आंदोलनकर्ताओं ने आंदोलनस्तर पर ही भिख मांगों आंदोलन किया था. सोमवार का ेआंदोलन में बैठक बालकों में लोकेश रंगुवार, शांती रंगुवार, साक्षभ् रंगुवार और वनश्री रंगुवार का समावेश है.
मासूम बच्चों ने भी हाथों में फलक लेकर शुरू किया आंदोलन
मेडीगट्टा प्रकल्प के चलते सिरोंचा तहसील के अनेक किसानों के किसानों की खेती का भारी नुकसान हुआ है. वहीं पिछले अनेक माह से नुकसानग्रस्त किसानों को उचित न्याय दिलाने संदर्भ में प्रशासन व सरकार से मांग की जा रही है. लेकिन अब तक किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिया गया. जिससे पिछले 4 दिनों से प्रकल्प बाधितों ने तहसील मुख्यालय में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया. विशेषत: गुरूवार को महिलाओं ने आंदोलन का मोर्चा संभाला. ऐसे में उनके बच्चे भी हाथों में फलक लेकर अपनीे माताओं के साथ आंदोलन में बैठे हुए नजर आए.
सम्बंधित ख़बरें
आखिर 20 नवंबर और 14 नवंबर के बाल दिवस में क्या है अंतर, जानिए दोनों के उद्देश्य और दायरे के बारे में
Children’s Day Special: बाल भिक्षुओं व उत्पीड़न में नहीं आ रही कमी, चाइल्ड हेल्पलाइन पर बढ़ते मामले
14 नवंबर का इतिहास : बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है देश के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्मदिन
आज बाल दिवस पर बच्चों को दें ये यूनिक और बेहतरीन गिफ्ट, खुशी से खिल जाएगा नन्हे-मुन्नों का चेहरा
तीन वर्षो से प्रलंबित पड़ी है भुसंपादन की प्रक्रिया
मेडीगट्टा प्रकल्प के बैक वॉटर के चलते आरड़ा माल, मृगापुर, पेंटीपाका, तुमनुर, मृदुक्रिष्णापुर, जानमपल्ली, मद्दीकुंठा, चिंतलपल्ली, नगरम, रामक्रिष्णापुर, सिरोंचा रै. सिरोंचा माल, कासरपल्ली समेत अन्य गांवों की खेत जमीन डुब गयी. तीन वर्ष पहले संबंधित गांवों की खेती के भुसंपादन को मंजूरी मिली. लेकिन अब तीन वर्षो की कालावधि पूर्ण होने के बाद भी भुसंपादन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पायी है. वहीं दुसरी ओर प्रकल्प के बैक वॉटर के चलते संबंधित गांवों के नागरिकों पर भुखों मरने की नौबत आन पड़ी है.
इन मांगों का है समावेश
सोमवार से तहसील मुख्यालय में प्रकल्प बाधितों ने विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी अनशन शुरू किया है. जिनमें मेड़ीगट्टा-कालेश्वर सिंचाई प्रकल्प अंतर्गत मंजूर हुए खेत जमीन की तत्काल भुसंपादन करने, किसानों की खरीदी-बिक्री कर किसानों को 20 लाख रूपये मुआवजा देने, बार-बार छोड़े जानेवाले पानी के चलते खेत जमीन नदी में तब्दिल हो गयी है. उक्त जमीन का सर्वे कर भुसंपादन करने, पिडि़त किसानों को प्रकल्पग्रस्त घोषित कर प्रमाणपत्र देने, प्रकल्पबाधितों को सरकारी जगह उपलब्ध करा देने समेत विभिन्न मांगों का समावेश है.
Children led the movement on childrens day 8th day of fasting of madigatta disrupted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














