- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Sthayi Samiti Chunav Rasakashi Party High Command Final Decision
नासिक में स्थायी समिति को लेकर तेज हुई राजनीतिक रस्साकशी, नामों की सूची पहुंची एकनाथ शिंदे के पास
Nashik Standing Committee: नासिक में स्थायी समिति के गठन को लेकर राजनीतिक दलों में रस्साकशी तेज हो गई है और अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिए जाने की संभावना है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Mahayuti alliance (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Politics News: महापौर और उपमहापौर के निर्विरोध निर्वाचन के दौरान महायुति के तीनों दलों में उभरी आंतरिक नाराजगी के बाद अब ‘मलाईदार’ मानी जाने वाली स्थायी समिति में प्रवेश को लेकर जोरदार रस्साकशी शुरू हो गई है।
सभी राजनीतिक दलों के पार्षदों की प्रबल इच्छा को देखते हुए स्थानीय नेतृत्व ने किसी प्रकार की नाराजगी मोल लेने से बचने के लिए सुरक्षित रास्ता अपनाया है। स्थानीय नेताओं ने सभी इच्छुक पार्षदों से आवेदन मंगवाए हैं और स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही लेगा।
पार्टीवार सीटों का गणित
सोमवार (16 फरवरी) सुबह 11 बजे स्थायी समिति के सदस्यों के चयन के लिए महासभा बुलाई गई है। रविवार तक सभी दलों के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए जाएंगे, जिन्हें सोमवार को महासभा से पहले गुट नेताओं द्वारा महापौर को सौंपा जाएगा। 16 सदस्यीय स्थायी समिति में सीटों का आवंटन इस प्रकार है:
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मेट्रो नियो नहीं, अब दौड़ेगी नियमित मेट्रो, सर्वेक्षण में यात्रियों की संख्या 20 हजार के पार
मुंबई-नासिक महामार्ग पर सांसद की रेंज रोवर में आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गंगापुर बांध में मिला लापता महिला का शव, बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की आशंका
विस अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का विवादित वीडियो वायरल, संजय राउत ने पूछा-क्यों भागे?
- भाजपा: 9 सदस्य
- शिंदे सेना: 4 सदस्य
- ठाकरे सेना: 2 सदस्य
- राष्ट्रवादी कांग्रेस: 1 सदस्य
गठबंधन और चुनावी समीकरण
ठाकरे सेना ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, जिसके बदले में स्थायी समिति की एक सीट कांग्रेस को दी जाएगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने निर्दलीय मुकेश शहाणे के साथ गुट पंजीकरण किया है, जिसके तहत समिति की दो वर्ष की सदस्यता शहाणे को दिए जाने की संभावना है। वहीं शिंदे सेना के चार सदस्य हैं और उन्हें मनसे के एक सदस्य का समर्थन प्राप्त है, जिससे समिति की एक सीट मनसे को मिल सकती है। शिंदे सेना के उपनेता अजय बोरस्ते ने बताया कि इच्छुकों के नामों की सूची उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास भेज दी गई है और अंतिम निर्णय वही लेंगे।
ये भी पढ़े: अमरावती मनपा: 20 फरवरी को तय होंगे 8 स्वीकृत सदस्य और स्थायी समिति के नाम; पार्षदों में मची लॉबिंग की होड़!
भाजपा का निर्णय गिरीश महाजन के हाथ में
भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिलने वाली हैं, लेकिन पार्टी में स्थायी समिति की सदस्यता के लिए दावेदारों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। एक दर्जन से अधिक इच्छुक पार्षदों में से 9 नामों का चयन करना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस संदर्भ में कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन का निर्णय अंतिम माना जाएगा। महाजन रविवार को नासिक पहुंचकर शहर के तीनों विधायकों, शहर अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नामों पर अंतिम मुहर लगाएंगे।
Nashik sthayi samiti chunav rasakashi party high command final decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में मेट्रो नियो नहीं, अब दौड़ेगी नियमित मेट्रो, सर्वेक्षण में यात्रियों की संख्या 20 हजार के पार
Feb 14, 2026 | 08:23 PMरणवीर सिंह के बाद ‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना को जान का खतरा, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़
Feb 14, 2026 | 08:20 PMअमरावती मनपा: उपमहापौर सचिन भेंडे ने पेश किया विकास का ‘रोडमैप’; पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस
Feb 14, 2026 | 08:19 PMक्या खत्म होने वाली है भारत-पाक क्रिकेट की तल्खी! IND vs PAK मैच देखने श्रीलंका पहुंचेंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी
Feb 14, 2026 | 08:17 PMशिमला में खतरनाक मोड़ पर कार खाई में गिरी, झाड़ियों के बीच अटकी; वीडियो वायरल
Feb 14, 2026 | 08:16 PMमुंबई-नासिक महामार्ग पर सांसद की रेंज रोवर में आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 14, 2026 | 08:15 PMदिल्ली के मुंडका से आई भयावह खबर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग से फैली दहशत, मौके पर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियां
Feb 14, 2026 | 08:12 PMवीडियो गैलरी

UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM












