उपजिला अस्पताल प्रबंधन की खुली पोल, दवाओं और इंजेक्शन की कमी उजागर, हॉस्पिटल में विधायक मसराम ने किया निरीक्षण
Ramdas Masaram: गड़चिरोली के आरमोरी उपजिला अस्पताल में दवाइयों और इंजेक्शन की कमी पर विधायक रामदास मसराम ने अचानक निरीक्षण कर लापरवाही उजागर की, जिसके बाद जिलाधिकारी ने तत्काल व्यवस्था के निर्देश दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे
Armori sub district hospital inspection (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Health Services Issue: गड़चिरोली जिले के आरमोरी तहसील मुख्यालय में शहर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से उपजिला अस्पताल का निर्माण किया गया है। इस अस्पताल में केवल आरमोरी तहसील ही नहीं, बल्कि अन्य तहसीलों और जिलों के मरीज भी उपचार के लिए आते हैं।
लेकिन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में दवाइयों और इंजेक्शन की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही थीं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था।
रक्त जांच करने वाली मशीन के बंद
इस मामले में एक मरीज द्वारा शिकायत किए जाने के बाद आरमोरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामदास मसराम ने रात के समय ही उपजिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाइयों और इंजेक्शन की कमी के साथ ही रक्त जांच करने वाली मशीन के बंद होने की बात भी सामने आई।
सम्बंधित ख़बरें
भूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
Gadchiroli News: चंद्रपुर से अलग हुआ गडचिरोली डाक मंडल, आज से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
गड़चिरोली में आंगनवाड़ी कर्मियों और आशा वर्करों का मोर्चा, 24 माह का कोरोना भत्ता देने की मांग
गड़चिरोली में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया सीडबॉल प्रसारण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
इस स्थिति से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो गई और विधायक की अचानक दस्तक से अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। इस दौरान कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष मिलिंद खोब्रागडे, धनपाल मिसार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप घोडाम, डॉ. रामटेके, डॉ. कावले, लैब असिस्टेंट ढोक, अनुज घोसे, आशुतोष भरणे और सुमित वाधीकर उपस्थित थे।
अनेक दवाइयों की कमी
मरीजों की शिकायत के बाद विधायक रामदास मसराम अपने पदाधिकारियों के साथ रात में उपजिला अस्पताल पहुंचे और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान सामने आया कि पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में कई जरूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं।
इसके अलावा प्रसूति महिलाओं के लिए आवश्यक इंजेक्शन, सोडियम क्लोराइड इंजेक्शन, पैरासिटामोल, टिटनेस टॉक्सॉइड इंजेक्शन, डेंगू जांच किट, विडाल किट तथा एसजीओटी, एसजीपीटी और क्रिएटिनिन जैसी जांच के लिए बायोकेमिस्ट्री मशीन सहित कई जरूरी तकनीकी उपकरण और चिकित्सा सामग्री उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई।
ये भी पढ़े: खेती सीजन खत्म, तेलंगाना-आंध्र में मिर्च तुड़ाई बना रोजगार का सहारा, गड़चिरोली से हजारों मजदूर बाहर
विधायक की शिकायत, जिलाधीश ने दिए निर्देश
अस्पताल में दवाओं, इंजेक्शन और आवश्यक चिकित्सा सामग्री की कमी तथा जिला शल्य चिकित्सक की ओर से अनदेखी का मामला सामने आने के बाद विधायक रामदास मसराम ने सीधे जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा से शिकायत कर तत्काल दवाइयों की व्यवस्था करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने अस्पताल की समस्या का तुरंत समाधान करने और आवश्यक दवाइयों व उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
