Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती: दिन में धूप और रात में ठंड, बीमारियों की चपेट में बच्चे; डॉक्टरों ने जारी किया अलर्ट

Amravati Health News: अमरावती में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर से बच्चों में सर्दी, खांसी और टाइफाइड का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह पारा 37°C तक पहुँचने की संभावना जताई है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Feb 11, 2026 | 06:55 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Temperature Update News: अमरावती शहर में भले ही गर्मी की शुरुआत हो चुकी हो, लेकिन रात की ठंड अभी भी बनी हुई है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और रात में ठंडे मौसम का सीधा असर नागरिकों, खासकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। शहर में स्कूली बच्चों में बुखार, सर्दी, खांसी और शरीर दर्द के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

लगातार बदलते मौसम के कारण टाइफाइड जैसे गंभीर रोगों के लक्षण भी सामने आने लगे हैं। मंगलवार से 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में भी करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि, दिन-रात के तापमान में अंतर बना रहने से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ने की आशंका जताई गई है। इस बीच, अमरावती शहर में खराब वायु गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण से भी स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। रविवार को हवा की रफ्तार 14 किमी प्रति घंटा तक रहने की संभावना रही, जिससे धूल और कणों की मात्रा बढ़ सकती है। विशेषज्ञों ने इससे श्वसन रोग, सर्दी और खांसी का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी है। तेज धूप, आकाश में हल्के बादल और रात की ठंड की यह स्थिति विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और दीर्घकालिक रोगियों के लिए अधिक खतरनाक मानी जा रही है। नागरिकों से स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

उपजिला अस्पताल प्रबंधन की खुली पोल, दवाओं और इंजेक्शन की कमी उजागर, हॉस्पिटल में विधायक मसराम ने किया निरीक्षण

अब राजनगरी अहेरी की सड़कें लेंगी खुली सांस, सरकारी जमीन से अतिक्रमण तत्काल हटाने के आत्राम के निर्देश

बीड में दरिंदगी: कोयते की नोक नाबालिग से दुष्कर्म, एक महीने के भीतर 2 बार किया शोषण

पुणे: 865 करोड़ के चांदनी चौक प्रोजेक्ट में पैदल यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, कब पूरा होगा फुटओवर ब्रिज?

यह भी पढ़ें:-  अमरावती मेयर श्रीचंद तेजवाणी और उपमहापौर सचिन भेंडे ने संभाला पदभार, शहर को सुंदर बनाने का लिया संकल्प

डॉक्टरों की सलाह

  • बच्चों को सुबह और रात में गर्म कपड़े पहनाएं
  • दिन में धूप में निकलते समय टोपी, छाता और पानी साथ रखे
  • उबला और साफ पानी ही पिएं
  • खुले में मिलने वाला भोजन खाने से बचें
  • बुखार, शरीर दर्द, उल्टी या दस्त के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे

मौसम बदलाव से बीमारियों का खतरा

दिन की गर्मी और रात की ठंड के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर दर्द और टाइफाइड जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और पुराने रोगों से पीड़ित लोगों को है।

आगामी दिनों का तापमान अनुमान (डिसे)

दिन अधिकतम (∘C) न्यूनतम (∘C)
बुधवार 32 18
गुरुवार 32 18
शुक्रवार 33 19
शनिवार 33 18
रविवार 37 16
सोमवार 36 17
मंगलवार 37 18

Amravati weather change health alert fever cases rise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 06:55 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Daily Weather Report
  • Health News
  • Maharahstra News
  • Maharashtra
  • monsoon alert
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.