दुर्घटना: देसाईगंज-कुरखेड़ा मार्ग पर हादसा, सभी की हालत स्थिर ट्रक-कार में टक्कर, 7 लोग घायल
Accident: परिवार के साथ गणपति महोत्सव देखने के लिए ब्रम्हपुरी की ओर जाते समय कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। इस दुर्घटना में कार में सवार 7 लोग घायल हो गए।
- Written By: आंचल लोखंडे
देसाईगंज-कुरखेड़ा मार्ग पर हादसा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Desaiganj: परिवार के साथ गणपति महोत्सव देखने के लिए ब्रम्हपुरी की ओर जाते समय कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। इस दुर्घटना में कार में सवार 7 लोग घायल हो गए। दुर्घटना देसाईगंज-कुरखेड़ा मार्ग पर घटी। घायलों में देसाईगंज तहसील के तुलसी निवासी वंश हुमणे, विवान बंडू हुमणे, विनोद हुमणे, अतुल नागरे, अयान अतुल नांगरे, आरिफा अतुल नांगरे, सोनिया अतुल नागरे का समावेश है।
जानकारी के अनुसार तुलसी निवासी अतुल नागरे अपने परिवार के साथ गणपति महोत्सव देखने के लिए ब्रम्हपुरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान देसाईगंज-कुरखेड़ा मार्ग पर मानकर के घर समीप एक मालवाहक ट्रक ने उनके कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसमें कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से तथा अन्य 4 मामुली रूप से घायल हो गए।
गणेशोत्सव देखने के लिए जा रहे थे
गंभीर घायलों को ब्रम्हपुरी के निजी अस्पताल में दाखिल किया गया, वहीं अन्य घायलों को देसाईगंज के ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया गया। सभी की हालत स्थिर है। घटना की जानकारी मिलते ही – देसाईगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर – मामले का पंचनाम किया। इस दुर्घटना के – चलते मार्ग की यातयात करीब 1 घंटे तक प्रभावित हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता में बड़ा हादसा! तारातला ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत भरभराकर गिरी, कई मजदूर दबे
HSRP Number Plate: 30 जून की उलटी गिनती शुरू, गड़चिरोली में 56% वाहन अब भी पुरानी नंबर प्लेट के भरोसे
समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार का कहर! लोहे के सरियों से भरे कंटेनर जा घुसी कार, डॉक्टर दंपती की मौके पर मौत
बांदा में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक समेत तीन की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मचा कोहराम
ये भी पढ़े: शांतिवन में बाघ के हमले में एक और महिला की मौत, चंद्रपुर जिले में 3 महीने में दूसरी घटना
जसपाल सिंह चावला आए मदद को आगे
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हमेशा सामाजिक कार्य में अग्रसर रहने वाले जसपालसिंह चावला तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। इसमें से 3 गंभीर घायलों को वाहन से ब्रम्हपुरी की ओर रवाना किया। वहीं अन्य घायलों को स्वयं के दोपहिया से देसाईगंज के ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया। घायलों में एक छोटे बच्चे के साथ माता का भी समावेश था। उनका ध्यान रखा। इस कार्य में उन्हें यातायात पुलिस किरण नरदेलवार, विनोद जाधव, सहायक पुलिय पुलिस निरीक्षक मनीष गोडबोले, राकेश राखडे, सज्जद अली सय्यद, जास्वंदा मडावी, मंगेश तुपट आदि का सहयोग मिला।
