Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार का कहर! लोहे के सरियों से भरे कंटेनर जा घुसी कार, डॉक्टर दंपती की मौके पर मौत

Samruddhi Mahamarg Road Accident: समृद्धि महामार्ग पर बुलढाणा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने लोहे के सरियों से लदे कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। डॉक्टर दंपती की मौत।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 24, 2026 | 11:34 AM

समृद्धि महामार्ग पर लोहे के सरियों से भरे कंटेनर से टकराई कार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Samruddhi Mahamarg Car Accident: समृद्धि महामार्ग पर मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लोहे के सरियों से भरे एक कंटेनर को पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके दो बच्चे और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मुंबई कॉरिडोर पर चैनल नंबर 326 के पास सिंदखेड राजा तहसील के किनगांव राजा क्षेत्र में हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि यह हादसा कार की तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया।

इस हादसे में छत्रपति संभाजीनगर निवासी सैयद आसिफ सैयद उमर (52) और उनकी पत्नी गुलसितान बी सैयद आसिफ (45) की मौत हो गई। वहीं डॉ. सैयद की बेटी सबा सैयद आसिफ (18), बेटा सैयद अजबमाज आसिफ (25) और कार चालक शेख साजिद शेख फरीद घायल हो गए है। घायलों का छत्रपति संभाजीनगर में इलाज जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

बीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला

नागपुर में जरूरतमंदों को मिलेगा खुद का घर! म्हाडा शुरू कर रहा मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट

Maharashtra Cyber Crime: 2025 से मई 2026 के बीच 10,505 मामले दर्ज, अकेले मुंबई में 1,311 करोड़ की ठगी

भंडारा में अधूरी सड़कें बनी मुसीबत, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, पेशे से डॉक्टर सैयद अपने परिवार के साथ कार में नागपुर से छत्रपति संभाजीनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, समृद्धि महामार्ग पर सिंदखेड राजा तहसील के किनगांव राजा क्षेत्र में लोहे के सरिए लेकर मुंबई की ओर जा रहे एक कंटेनर को उनकी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार ने ली जान

कार की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण को खो दिया और वह सीधे कंटेनर के पिछले पहियों के नीचे तक जा घुसी। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस दर्दनाक हादसे में डॉ. सैयद और उनकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार में सवार उनके दो बच्चे और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:- केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी का कबूलनामा, तीन बार की थी मारने की कोशिश

घायलों का छत्रपति संभाजीनगर में इलाज जारी

हादसे के तुरंत बाद घायलों को सिंदखेड जारा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छत्रपति संभाजीनगर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों का सिंदखेड राजा ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Samruddhi mahamarg road accident buldhana chhatrapati sambhajinagar doctor couple died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 11:33 AM

Topics:  

  • Accident
  • Buldhana News
  • Maharashtra News
  • Samruddhi Expressway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.