- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Doctors Are Becoming Angels For Patients In Gadchiroli
डॉक्टर्स मरीजों के लिए बन रहे देवदूत, लाहेरी में विपरीत स्थिति में जान जोखिम में डालकर दे रहे सेवा
Laheri Primary Health Centre: अतिदुर्गम क्षेत्र में बसे लाहेरी के चिकित्सक डा। मृणाल उसेंडी द्वारा समर्पित भाव से स्वास्थ्य सेवा देने से उनके कार्यों की प्रशंसा हो रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे

डॉक्टर्स मरीजों के लिए बन रहे देवदूत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli District: गड़चिरोली जिले के दुर्गम तहसील के रूप में भामरागड़ को पहचाना जाता है। इस तहसील का लाहेरी परिसर अतिदुर्गम क्षेत्र है। इस परिसर के अनेक गांवों में पहुंचने के लिए सड़क नहीं है, वहीं नदी, नालों पर पुलियां का अभाव होने से नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कते होती है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवा के लिए मरीजों को व्यापक परेशानी होती है। लेकिन यहां कार्यरत डॉ. मृणाल उसेंडी समर्पित भाव से कार्य कर रहे है।विपरित स्थिति के बावजूद नदी, नालों को पार करते हुए वे मरीजों तक पहुंचकर सेवा दे रहे है। उनके इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
भामरागड़ तहसील में अनेक सुविधाओं का अभाव है। सड़कें, पुलिया का अभाव होने के चलते बरसात के दिनों में यहां के नागरिकों को नरकीय यातना भुगतनी पड़ती है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलने के चलते यहां स्वास्थ्य विभाग असुविधाओं के कारण चर्चा में रहता है। लेकिन अतिदुर्गम क्षेत्र में बसे लाहेरी के चिकित्सक डॉ. मृणाल उसेंडी द्वारा समर्पित भाव से स्वास्थ्य सेवा देने से उनके कार्यों की प्रशंसा हो रही है। यहां के आदिवासी,दुर्गम व पहाड़ी क्षेत्र में सेवा देने वाले वैद्यकीय अधिकारी अपनी जान की बाजी लगाकर आदिवासी बंधुओं को सेवा दे रहे है। उफनते नदी, नालों को पार करने के साथ ही कीचड़ से भरी सड़कों से सफर कर सीधे मरीजों के पास पहुंचकर स्वास्थ्य सेवा दे रहे है।
लाहेरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कुल 9 उपकेंद्र
बरसात के दिन शुरू है, ऐसे में परिसर के अनेक नदी, नालों पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से बहते पानी में से ही आवगामन करना पड़ता है। लाहेरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कुल 9 उपकेंद्र है, यहां के कुछ उपकेंद्र छोड़े तो अधिक से अधिक उपकेंद्र जुवी नाले के उस पार है। जिससे वहां पहुंचने के लिए जुवी नाला पार करना पड़ता है, इस नाले पर पुलियां तो है ही नहीं, बल्कि सड़क भी उचित रूप से नहीं है। जिससे व्यापक मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे विकट परिस्थिति में भी यहां के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मृणाल उसेंडी प्रामाणिक रूप से स्वास्थ्य सेवा देते नजर आ रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
जंगल में जुआ का बड़ा अड्डा ध्वस्त,गड़चिरोली में 22 जुआरी गिरफ्तार; 71 लाख से ज्यादा का माल जब्त
घरकुल योजना अटकी: गड़चिरोली में 25 हजार से ज्यादा मकान अधूरे, फंड का इंतजार
खामियां नहीं सुधरीं तो सख्ती: गड़चिरोली के 15 स्कूल स्थायी रूप से अनुदान से बाहर
निमगांव वाकडा में नए स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी, 3.38 करोड़ खर्च; नए भवन का निर्माण जल्द
दोपहिया से पहुंचकर दे रहे सेवा
भामरागड़ तहसील के जुवी नाले के उस पार अनेक गांव है। इन गांवों तक पहुंचने के लिए उचित सड़क नहीं होने से डा। मृणाल उसेंडी कीचड़ से भरी सड़क से दोपहिया से राह खोजकर तथा नाले के पानी के प्रवाह को पार कर गांव में जाकर स्वास्थ्य सेवा दे रहे है। वे स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाले गोंगवाडा, महाकापाडी, भटपर, मर्दमालेंगा, हितलवाडा, बोलंगे, नेलगुंडा, पेनगुंडा, कुचेर, परायनार, मालिंगा, मिडदापल्ली व कवंडे आदि 13 गांव के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवा देने का प्रयास कर रहे है।
ये भी पढ़े: रोज़ के झगड़ों का खौफनाक अंजाम! गड़चिरोली के कोरची में पति ने पत्नी का गला घोंटा, जंगल में मिला शव
स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत 44 गांवों का समावेश
भामरागड़ तहसील के लाहेरी स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कुल 9 उपकेंद्र है। इन उपकेंद्रों के तहत कुल 44 गांवों का समावेश है। यह गांव विकास से वंचित है। यहां पहुंचने के लिए सड़क नहीं है, वहीं पुलिया का अभाव है। इसके बावजूद लाहेरी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उसेंडी परिसर के 44 गांवों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवा दे रहे है। यहां के कुछ उपकेंद्र छोड़े तो सभी उपकेंद्र जुवी नाले के उस पार है। जिससे नाला पार कर स्वास्थ्य अधिकारी को उक्त उपकेंद्र में पहुंचना पड़ता है।
जिले के ही निवासी है डॉ. उसेंडी
लाहेरी के स्वास्थ्य केंद्र में सेवा देने वाले डॉ. उसेंडी धानोरा तहसील के मुरमाडी के मूल निवासी है। जिससे वे जिले की स्थिति से परिचित है। जिससे लाहेरी जैसे दुर्गम परिसर में वे सेवा दे रहे है। भामरागड़ तहसील के धोडराज से कुछ दूरी पर जुवी नाला है। इसके बाद कीचड़ से भरी सड़क है। इस कीचड़मय सड़क से पहुंचकर परिसर में स्वास्थ्य सेवा दे रहे है। वे जिले के ही होने के कारण जिले के भौगोलिक स्थिति व आदिवासी बंधुओं के जीवनशैली से परिचित होने से वे साहस दिखाकर आदिवासी बंधुओं को स्वास्थ्य सेवा देने का प्रयास कर रहे है।
Doctors are becoming angels for patients in gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई: पाकिस्तान से आतंकी धमकी: रेलवे पुलिस को स्टेशन उड़ाने की कॉल से हड़कंप, 5 करोड़ की मांग
Apr 28, 2026 | 02:34 PMवर्धा में भीषण गर्मी के बीच रक्त संकट गहराया, अस्पतालों में सिर्फ 10 दिन का स्टॉक; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
Apr 28, 2026 | 02:32 PMHormuz Blockade: अमेरिकी नाकाबंदी के बाद भी सीक्रेट रास्तों के जरिए मुंबई पहुंच रहे हैं भारतीय जहाज
Apr 28, 2026 | 02:26 PMनागपुर को अमृत भारत एक्सप्रेस कब? वाराणसी-अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन की मांग, उत्तर भारतीय संगठन उठाएंगे मुद्दा
Apr 28, 2026 | 02:12 PMलंबित मांगों को लेकर महाराष्ट्र में 85 हजार कृषि केंद्रों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, यवतमाल जिले में व्यापक असर
Apr 28, 2026 | 02:08 PMCanada PR Plan: कनाडा के गांवों में काम कर रहे अस्थाई निवासियों के लिए परमानेंट रेजिडेंस हुआ आसान
Apr 28, 2026 | 02:07 PMसीता की छवि ने बदल दी Deepika Chikhalia की जिंदगी, फैंस की आस्था के कारण रहना पड़ा था भूखा
Apr 28, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM














