कोलकाता में बड़ा हादसा! तारातला ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत भरभराकर गिरी, कई मजदूर दबे
Kolkata Taratala Roof Collapse: पश्चिम कोलकाता के तारातला में ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबे कई मजदूर दबे होने की आशंका है।
- Written By: प्रिया जैस
तारातला में गोदाम की छत ढही (सौजन्य-एक्स)
Transport Depot Road Kolkata Accident: पश्चिम कोलकाता के तारातला पुलिस स्टेशन इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर बन रहे एक गोदाम की छत गिर गई। यह हादसा बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे हुआ। अचानक छत गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे में दबने की आशंका है।
कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (DMG), सिविल डिफेंस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अब तक मलबे से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
गोदाम की निर्माणाधीन छत गिरी
#WATCH | West Bengal | An under construction godown shed collapsed in Taratala. More details awaited (Visuals from the spot) pic.twitter.com/gi9gVd0KZN — ANI (@ANI) June 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार का कहर! लोहे के सरियों से भरे कंटेनर जा घुसी कार, डॉक्टर दंपती की मौके पर मौत
बांदा में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक समेत तीन की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मचा कोहराम
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में गरजा बुलडोजर, TMC का अवैध दफ्तर जमींदोज; सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ एक्शन
ममता बनर्जी को खुली चुनौती? चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट, खुद को बताया ‘असली TMC’
सूचना मिलते ही तारातला में पश्चिम बंगाल के मंत्री डॉ. इंद्रनील खान भी मौक पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, “हमारी प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को बचाना है। सभी बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। यह सब अवैध है, जिसका निर्माण तब हुआ था जब TMC सत्ता में थी।”
बचाव अभियान जारी
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की जगह पर पश्चिम बंगाल पुलिस का आपदा प्रबंधन समूह मौजूद है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए और टीमें बुलाई जा रही हैं। घटनास्थल पर बचाव दल खोज और बचाव अभियान चल रहा है।
#WATCH | Kolkata | West Bengal | Search and rescue operation underway at the site where an under-construction godown shed collapsed in Taratala. https://t.co/O68iBSS8Lb pic.twitter.com/rU10750Fnl — ANI (@ANI) June 24, 2026
गोदाम में काम करने वाले एक कर्मचारी के परिवार वाले ने कहा, “हमें सुबह 11 बजे फोन आया कि पूरी कंपनी ढह गई है। मैं इतनी दूर से आयी हूं। अंदर 13 लोग हैं और वे मदद के लिए चिल्ला रहे हैं।”
यह भी पढ़ें – ममता बनर्जी को खुली चुनौती? चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट, खुद को बताया ‘असली TMC’
इलाके में मची चीख-पुकार
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार को भी रोज की तरह वहां काम चल रहा था, लेकिन अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और इलाके में चीख-पुकार मच गई। मलबे में कई मजदूरों के दबने की आशंका है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक चार लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है।
