-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- 481 Rooms Of Gadchiroli Zila Parishad Schools Have Become Dilapidated Possibility Of Accident
जिप स्कूलों के 481 कमरे हो चुके है जर्जर, हादसे की संभावना, अनहोनी से पहले ध्यान देगा शासन-प्रशासन?
- Written By: आंचल लोखंडे
गड़चिरोली जिप शालाओं के जर्जर कमरों की ओर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है। शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जिले भर की जिला परिषद शालाओं के कुल 481 कमरे जर्जर अवस्था में हैं।

जिप स्कूलों के 481 कमरे हो चुके है जर्जर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: 23 जून से जिले में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होनेवाला है. इसी दिन जिलेभर की सभी स्कूलें एक साथ शुरू होगी। पहले दिन विद्यार्थियों के स्वागत के लिए शिक्षा विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं शालाओं में पाठ्यपुस्तकों के साथ अन्य प्रकार की सामग्री भी भेज दी गयी है। लेकिन अब भी जिप शालाओं के जर्जर कमरों की ओर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है। शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जिले भर की जिला परिषद शालाओं के कुल 481 कमरे जर्जर अवस्था में हैं।
पिछले शैक्षणिक सत्र में इन कक्षाओं में ही विद्यार्थियों को पढ़ाया गया। इस बार भी इन्हीं कमरों में शिक्षा दी जाएगी। बारिश के मौसम में जीर्ण अवस्था में होने वाले इन कमरों की छत टपकती है। वर्षों से इन कमरों की मरम्मत न किये जाने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिससे इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, ऐसी बात कहीं जा रही है। सोमवार से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ होते ही जिला परिषद की शालाएं विद्यार्थियों की किलबिलाहट से गूंज उठेगी।
जिप स्कूलें बदहाल, पढ़ाने में दिक्कतें
गड़चिरोली जिले में जिला परिषद के तहत 1 हजार 473 प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं का समावेश है। इन शालाओं में कक्षा 1 से 10वीं तक की शिक्षा विद्यार्थियों को दी जाती है। लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की इमारत जर्जर अवस्था में है। सर्व शिक्षा विभाग ने जिप की स्कूलों को डिजिटल करने के लिए विभाग को करोड़ों रुपए की निधि उपलब्ध करायी है। लेकिन इस निधि से किसी प्रकार का मरम्मत कार्य होते नहीं दिखायी दे रहे है। अधिकांश शालाओं की छतों में दरार पड़ गयी है। दीवार भी ढहने की कगार पर आ पहुंची है। बारिश के दिनों में जर्जर हुई कक्षाओं की छत टपकती रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
30 जून से गूंजेंगी स्कूलों की घंटियां, गोंदिया में 11,791 नए विद्यार्थियों का होगा स्वागत
गड़चिरोली में धान की बुआई टली, किसानों की बढ़ी चिंता, जोरदार बारिश का इंतजार
El Nino और जल संकट से निपटने की दिशा में गड़चिरोली का बड़ा कदम, 18,750 टीएमसी वॉटर स्टोरेज निर्मित
गड़चिरोली के मूलचेरा में रंगदारी मामले से वन विभाग में हड़कंप, ACB ने एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा
बड़ा हादसा होने की संभावना
ऐसी स्थिति में ही विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है। अधिकांश स्कूलों में न तो बिजली हैं और न की लाइट व पंखे लगाए गये हैं। इसी कारण आज भी दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थी दर्जायुक्त शिक्षा से वंचित है। जिला परिषद के शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिलेभर में जिप शालाओं के कुल 481 कमरे जर्जर अवस्था में है। गत सत्र में इन कमरों में ही विद्यार्थियों को पढ़ाया गया।
इस वर्ष भी इन्हीं कमरों में विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करनी पड़ेगी। बारिश के दिनों में यह कमरे धोकादायक होने से यहां किसी भी समय बड़ा हादसा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देकर जर्जर कमरों को तत्काल मरम्मत करने की मांग अभिभावकों द्वारा की जा रही है।
‘दिल्ली से एकनाथ खडसे का कनेक्शन, मैं तो छोटा कार्यकर्ता’, गिरीश महाजन ने किस बात के दिए संकेत
अनेक स्कूलों में नहीं बिजली सुविधा
शालेय शिक्षा मंत्रालय ने जिला परिषद की सभी स्कूलों को डिजिटल कराने के निर्देश दिए है. इन शालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को निजी स्कूल की तर्ज पर प्रभावी शिक्षा देने के आदेश भी निर्गमित किये गये हैं। लेकिन गढ़चिरोली जिले के सुदूर इलाकों में स्थित अनेक स्कूलों में अबतक बिजली आपूर्ति नहीं है। ऐसे में इन स्कूलों में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा कैसे मिलेगी, ऐसा सवाल भी अभिभावकों द्वारा पुछा जा रहा है।
बारिश के दिनों में अधिकांश गांवों में में एक बार बिजली गुल होने पर बिजली की राह ताकते- ताकते दिन व राते निकल जाती है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थिरूों का शैक्षणिक नुकसान होता है। वहीं अनेक स्कूले निर्माण किये गये स्वच्छतागृह भी जर्जर हो गये हैं। जिसके चलते विद्यार्थियों को खुले में शौच के लिए जान पड़ता है।
नए प्रस्तावों पर चल रहा कार्य : पवार
इस संदर्भ में प्राथमिक शिक्षणाधिकारी जी. एस. पवार ने बताया कि, जिलेभर में जिला परिषद की कुल 1 हजार 473 शालाएं कार्यरत है. विद्यार्थियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। 481 कमरे जर्जर अवस्था में होने से प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इसके अलावा जिले में 80 नए स्कूलों के निर्माणकार्य, 170 कक्षाओं के साथ 44 स्वच्छतागृह के निर्माणकार्य भी प्रस्तावित किए गए है। मंजूरी मिलते ही कार्य आरंभ किए जायेंगे।
481 rooms of gadchiroli zila parishad schools have become dilapidated possibility of accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














